लाइव न्यूज़ :

हो गया खुलासा: इस दिन रिलीज होगी ऑस्कर की रेस में रही डायरेक्टर मनीष वात्सल्य की फिल्म 'स्कॉटलैंड'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 30, 2020 19:05 IST

ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी की रेस में रही फिल्म 'स्कॉटलैंड' 7 अगस्त को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म को पीयूष प्रियांक द्वारा लिखा और मंसूर आज़मी द्वारा संपादित किया गया हैफिल्म को शेमारू ऐप पर बुकिंग करके और मेरे शो बुक के माध्यम से भी देखा जा सकता है

ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी की रेस में रह चुकी फिल्म 'स्कॉटलैंड' आगामी 7 अगस्त को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है। 'स्कॉटलैंड' हमारे देश में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से घटने वाली रेप की असल घटनाओं पर आधारित है। इसमें उस हिस्से को उजागर किया गया जिसमें रेप पीड़ितों को पक्षपाती सिस्टम द्वारा कुचल दिए जाता है।

यह फिल्म अब तक 62 इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीत चुकी है। इस क्राइम थ्र‌िलर के निर्देशक मनीष वात्सल्य हैं। फिल्म को लेकर निर्देशक मनीष वात्सल्य कहते हैं, 'एक सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्म बनाना ही मेरे लिए अविश्वसनीय सम्मान था।  फिर ऑस्कर में दुनिया भर की हॉलीवुड व अन्य जगहों से आई फिल्मों की फेहरिस्त में अपनी जगह बना लेना भी बड़ी बात थी। मुझे भरोसा है कि ऑड‌िएंस हमारी रचनात्मकता को पसंद करेगी।'

रेप और उसके बाद की सच्चाई को बयान करती इस फिल्म को अभी तक कई फिल्म अवॉर्ड समारोहों में अवॉर्ड दिया जा चुका है। इस फिल्म के गारे 'मेरे परवर्दिगार' को जी5 ने खरीदा था। इसे गाया अरिजीत सिंह ने और लिखा राजीव राना ने है। जिन्होंने फिल्म के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में 11 बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड जीत चुके पूर्व स्कॉटिश सिपाही एडम सैनी कहते हैं, "मनीष वात्सल्य के प्रतिभावान हाथों से तराशा हुआ मुझमें एक नई ऊर्जा भर दी थी।

स्कॉटलैंड के एडम सैनी के अलावा इस ‌फिल्म में डांस इंडिया डांस फेम खुशबू पुरोहित, 'ए वेडनेसडे' फेम चेतन पंडित, प्रसिद्ध टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दया शंकर पांडे और आकाश डागर भी हैं। साथ ही समर कात्यायन, अमीन गाज़ी, शाहबाज़ खान, संजीव झा, हेमा कनोई और निर्देशक वात्सल्य ने इसमें जान डाल दी है।

इस फिल्म को पीयूष प्रियांक द्वारा लिखा और मंसूर आज़मी द्वारा संपादित किया गया है। जबकि फिल्म का निर्माण मंगल ग्रह यूके फिल्म्स और वात्सल्य फिल्म्स के बैनर तले ब्रिटिश निर्माता ज़ैना इब्रोक और मनीष वात्सल्य द्वारा किया गया है। फिल्म को शेमारू ऐप पर बुकिंग करके और मेरे शो बुक के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!