लाइव न्यूज़ :

अनुभव सिन्हा की शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- मुल्क पहले, घर जाइए लड़ाई फिर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2020 09:40 IST

अनुभव ने ट्वीट करके शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपील की है। अनुभव ने ये अपील कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए की है। अनुभव के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर छाए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुभव ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं

 बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव  सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं। अनुभव  ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं। अनुभव अपने ट्वीट के जरिए आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं। 

इस बार अनुभव ने ट्वीट करके शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपील की है। अनुभव ने ये अपील कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए की है। अनुभव के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर छाए हुए हैं।

अनुभव ने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में डायरेक्टर ने लिखा है कि और शाहीन बाग़, आपकी हिम्मत की दाद है। पर अब समय आ गया है कि इस विद्रोह को आने वाले कुछ समय के लिए मुल्तवी कर दिया जाय। आपकी बात बाआवाज़ ए बुलंद कह और सुन ली गयी है। आपके साथ खड़े लोगों की तादाद गिन ली गयी है। अब आपके हाथों नुक़सान होने की गुंजाइश है। न होने दें।

दूसरे में अनुभव ने लिखा है कि  मुल्क पहले है। घर जाइए लड़ाई फिर की जाएगी। ये बेहद असाधारण हालात हैं। इनसे लड़ के आगे निकलना है पहले। आपकी अपनी well being का सवाल है। घर जाएँ। जो आप सब ने किया उसके लिए salute है आप सबको।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे के कारण शाहीन बाग में बैठे लोगों से लगातार अपील की जा रही थी कि वो धरने से अब खत्म कर दें और वापस घर चले जाएं, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने जगह पर डटे बैठे है। ऐसे में अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने भी प्रदर्शनकारियों से अपील की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुभव सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच