लाइव न्यूज़ :

रामायण की सीता दीपिका ने किया खुलासा- मैं, राम और लक्ष्मण पेड़ के नीचे कर रहे थे शूटिंग तभी आ गया विशाल सांप...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2020 15:59 IST

दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने रामानंद सागर की 'रामायण (Ramayan)' में सीता का किरदार निभाया था, और उनका यह किरदार काफी यादगार भी रहा था

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका ने रामायण से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया हैरामायण के हर एक किरदार को इन दिनों काफी प्यार मिल रहा है।

रामायण सीरियल एक बार फिर से पर्दे पर  पेश किया गया है। इस सीरियल को फैंस ने जमकर पंसद किया है। शो को जनता काफी प्यार दे रही है। इस शो के राम (अरुण गोविल) सीता (दीपिका चिखलिया) को एक बार फिर से फेम मिल गया है। ऐसे में शो के स्टार्स आए दिन शो से जुड़े खुलासे करते रहते हैं। दीपिका सीता का रोल काफी यादगार रहा था। हर किसी ने दीपिका को सीता के रोल में काफी पसंद किया है।'रामायण (Ramayan)' की सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने शूटिंग के दौरान का एक बहुत ही मजेदार वाकया शेयर किया है।

दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे शो को लेकर करती रहती हैं। दीपिका ने फिर से खुलासा किया है। दीपिका चिखलिया ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस पोस्ट को खूब पढ़ा भी जा रहा है।

 सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'इस सीन के पीछे एक कहानी है। वो मैं आपको बताने जा रही हूं,हम लोग शूटिंग में व्यस्त थे, लाइनें याद कर रहे थे, यह दिन भी बाकी दिनों की तरह सामान्य था। सीन पूरा होने के बाद कैमरामैन अजित नायक हम तीनों के पास आए और बोले की यह जगह जल्दी खाली कर दो और पेड़ के नीचे मत खड़े हो। 

हम तीनों हैरान थे और सोच रहे थे कि ऐसी क्या जल्दबाजी है और वह भी एकदम से....उन्होंने भी टेक्नीशियंस से जल्दी से जगह खाली करने के लिए कहा. सागर साहब भी हैरान थे कि यह क्या हो रहा है. तभी उन्होंने इशारा किया कि पेड़ के ऊपर एक बहुत विशाल सांप लटक रहा था, और इसके बाद तो हमने भी वहां से दौड़ लगा दी।

दीपिका का ये खुलासा फैंस के बीच छाया हुआ है। दीपिका के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोगों को उनका ये खुलासा काफी पसंद आ रहा है। दीपिका आए दिन इस तरह के खुलासे फैंस के लिए करती रहती हैं।

टॅग्स :रामायणदीपिका चिखलियाअरुण गोविलसुनील लहरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?