लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिलीप कुमार को रखा गया आइसोलेशन में, पत्नी सायरा बानो रख रही हैं ख्याल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2020 10:31 IST

दिलीप कुमार को पूरी तरह आइसोलेशन में रखा गया है, उन्होंने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार से भला कौन रूबरू नहीं हैदिलीप ने अपनी नायाब एक्टिंग से फैंस को जमकर मनोरंजित किया है

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार से भला कौन रूबरू नहीं है। दिलीप ने अपनी नायाब एक्टिंग से फैंस को जमकर मनोरंजित किया है। इन दिनों दिलीप कुमार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में रखा गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने ट्वीट करके दी है।

एक्टर ने ट्वीट करके बताया है कि वह आइसोलेशन में हैं और सायरा बानो उनका ख्याल रख रही हैं। दिलीप कुमार हाल ही में बीमार हुए थे। जिसके बाद  फैंस की चिंताए बढ़ गई थीं। लेकिन जिसके बाद ट्वीट करके बताया गया था कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

अब दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। दिलीप कुमार ने लिखा है कि कोरोना वायरस की वजह से मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में हूं। सायरा इसका पूरा ध्यान रख रही हैं कि मुझे किसी भी प्रकार का कोई इंफेक्शन न हो। दिलीप कुमार की काफी समय से तबियत खराब ही चल रही है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण से दुनिया भर में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस वायरस के कारण अब तक करीब छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से अब तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। भारत में भी 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बॉलीवुड को भी इस वायरस से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

टॅग्स :दिलीप कुमारकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल