लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार बंगला मामला: सायरा बानू ने प्रधानमंत्री से मिलने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 17, 2018 01:16 IST

दिलीप कुमार के बंगले के दो प्लाट पर मालिकाना हक का झूठा दावा करने वाले बिल्डर समीर भोजवानी की रिहाई के मद्देनजर इस मशहूर अभिनेता की पत्नी सायरा बानू ने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का अनुरोध किया है।

Open in App

 दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के बंगले के दो प्लाट पर मालिकाना हक का झूठा दावा करने वाले बिल्डर समीर भोजवानी की रिहाई के मद्देनजर इस मशहूर अभिनेता की पत्नी सायरा बानू ने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का अनुरोध किया है। 96 वर्षीय अभिनेता का बंगला बांद्रा के संभ्रांत पाली हिल इलाके में स्थित है। रविवार को दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से बानू ने यह अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं सायरा बानू खान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध करती हूं। भू माफिया समीर भोजवानी जेल से छूट गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस द्वारा आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति को धन और बल से धमकी दी जा रही है। आपसे मुंबई में मुलाकात का निवेदन है।’’ इससे पहले इस साल बानू ने पुलिस से संपर्क किया था और भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। जनवरी में मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दिग्गज अभिनेता के बंगले को कथित रूप से हड़पने की कोशिश के लिए बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस अधिकारियों को संदेह था कि भोजवानी ने संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कराये थे। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। ईओडब्ल्यू की टीम ने भोजवानी के बांद्रा स्थित आवास पर छापा मारा जहां से चाकू और छुरे सहित हथियार बरामद किए गए। भोजवानी को आर्थिक अपराध शाखा ने इस साल अप्रैल में गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :दिलीप कुमारसायरा बानो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSaira Bano birthday Special: 80 साल की हुईं सायरा बानो, बेहद खास है उनकी और दिलीप कुमार की लव स्टोरी

विश्वPakistan: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर गिरने की कगार पर है, 'निशान-ए-इम्तियाज' का आशियाना कभी भी मिल सकता है धुल की गुबार में

बॉलीवुड चुस्कीदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहते थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने थ्रोबैक फोटो साझा कर किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीदिलीप कुमार को मरणोपरांत मिले पुरस्कार को लेते हुए रो पड़ीं सायरा बानो, कहा- वे देश के कोहिनूर थे, उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए

बॉलीवुड चुस्कीमुझे जिंदगी में साहब की बहुत जरूरत है, दिलीप कुमार के बिना परेशान हुईं सायरा बानो, लोगों से मिलना-जुलना हुआ बंद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?