लाइव न्यूज़ :

डिवोर्स के बाद इस बात से बेहद दुखी हैं दीया मिर्जा, कहा- सोसाइटी के सामने झूठा दिखावा करने वाले लोग...

By अमित कुमार | Updated: March 6, 2020 18:24 IST

दीया मिर्जा ने बताया कि डिवोर्स लेने के बाद सोसाइटी ने उनके साथ किस तरह का बर्ताव किया। वह सोसाइटी के ऐसे बर्ताव से हैरान थीं, उन्हें पहले की तरह वो रिस्पेक्ट लोगों से नहीं मिल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देदीया ने कहा कि डिवोर्स के बाद लोगों का मेरे प्रति बदलाव ने मुझे काफी मायूस कर दिया।डिवोर्स को लेकर पहली बार दीया ने लोगों के सामने अपनी बात रखी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा लंबे अर्से बाद 'थप्पड़' फिल्म में नजर आईं थी। डिवोर्स को लेकर पहली बार दीया ने लोगों के सामने अपनी बात रखी है। दीया मिर्जा ने बताया कि डिवोर्स लेने के बाद सोसाइटी ने उनके साथ किस तरह का बर्ताव किया। वह सोसाइटी के ऐसे बर्ताव से हैरान थीं, उन्हें पहले की तरह वो रिस्पेक्ट लोगों से नहीं मिल रही थी। 

पिंकविला को दिए इंटरव्‍यू में दीया ने कहा, 'कई बार आपके साथ कुछ ऐसा होता है जो आपको अंदर तक झकझोर देता है। आपका मनोबल तभी बढ़ता है जब आप स्ट्रांग रहते हैं। डिवोर्स के बाद लोगों का मेरे प्रति बदलाव ने मुझे काफी मायूस कर दिया। मैं समझ ही नहीं पा रही थी कि आखिर मेरे साथ ये क्या और क्यों हो रहा है।'

दीया ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, 'जब आप दुख की घड़ी में होते हैं तो लोग आपको झूठी दिलासा देते हैं। कई बार लोग कहते हैं कि ऐसे स्थिति मैं तुम खुश कैसे रह सकती हो, काम कैसे करती हो? ऐसे में मैं बस उनसे इतना कहती हूं कि मैं बस अपना काम कर रही हूं। डिवोर्स के साथ सोसाइटी का प्रेशर भी झेलना पड़ता है। लेकिन मुझे लगता है यह फैसला सिर्फ आपका होता है न कि सोसाइटी का।'

पिछले साल अगस्त में दीया मिर्जा ने लिया था तलाक

पिछले साल अगस्त में दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी कि वो अपने पति साहिल से अलग हो रही हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई थी। दीया और साहिल के तलाक के बाद इस बात का भी कयास लगाया जाने लगा  था की कपल के बीच तलाक की वजह मोहित रैना और जज मेंटल है क्या की राइटर कनिका ढिल्लन हैं। हालांकि, इन बातों को दीया मिर्जा मे बाद में अफवाह करार दिया था।

टॅग्स :दीया मिर्ज़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!