लाइव न्यूज़ :

दिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की प्रेगनेंसी की खबर, 45 दिन पहले हुई थी शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2021 18:36 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की खबर दी है. हाल ही उनकी शादी वैभव रेखी से हुई है. फिलहाल दिया पति संग मालदीव में हनीमून मना रही है.

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री और प्रोड्यूसर दिया मिर्जा ने 15 फरवरी को वैभव रेखी से शादी की थी।शादी के बाद दिया और वैभव मालदीव में हनीमून मना रहे हैं।आज दिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रेगनेंट होनी की खबर साझा की।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने इसी साल 15 फरवरी को वैभव रेखी से दूसरी शादी की थी और अब उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बताया है. आपको बताते दें कि दिया अपने पति वैभव रेखी के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गई है. मालदीव से ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है.

दिया मिर्जा का इंस्टा मैसेज

दिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा,  धन्य हूं.. एक धरती मां के साथ होने से ... जीवन शक्तियों के एक साथ होने से जो सब कुछ की शुरूआत है.. उन सभी कहानियों , लोरियों और गानों का.. जीवन की नयी उपज और आशाओं के खिलने का . सौभाग्य मिला है मेरे गर्भ में पल रहे इन सभी सपनों को पालने के लिए धन्य होने का. साथ ही उन्होंने लिखा #sunsetkedivane .

दिया मिर्जा का मालदीव में हनीमून

दिया मिर्जा अपने पति वैभव रेखी के साथ मालदीव हनीमून मना रही हैं . वह मालदीव की  अपनी फोटोज और वीडियोड लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है. आपको बताते दें कि दिया मिर्जा के साथ हनीमून पर उनकी सौतेली बेटी समायरा भी साथ गई है, दोनों की मस्ती करती हुई ढ़ेर सारी तस्वीरें दिया इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करती रहती है. समायरा वैभव की पहली पत्नी सुनैना रेखी की बेटी है. सुनैना एक योगा इंस्ट्रक्टर है.

दिया मिर्जा के पति वैभव रेखी

दिया मर्जा ने इसी महीने 15 फरवरी को मुबंई के बिजनसमैन वैभव रेखी से हुई थी. दिया की यह दूसरी शादी थी . इससे पहले दिया ने लंबी डेटिंग के बाद 2014 में साहिल संघा से शादी की थी लेकिन 2019 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया . उसेक बाद 15 फरवरी को दिया ने वैभव रेखी से शादी की और अब वो जल्द ही मां बनने वाली है. दिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत  आर माधवन के साथ 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से की थी. आखिर बार दिया तापसी पन्नू की थप्पड़ मूवी में नजर आई थी.

टॅग्स :दीया मिर्ज़ाप्रेगनेंसीबॉलीवुड अभिनेत्रीमालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल