लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन से पहले धर्मेंद्र को आई बहन की याद, फोटो शेयर कर लिखा-हर साल राखी बाँधती थीं, ये नहीं रहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2019 15:14 IST

रक्षाबंधन से पहले धर्मेंद्र ने एक बहुत पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अपनी मुंहबोली बहन के साथ नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षाबंधन त्योहार इस साल देशभर में 15 अगस्त को मनाया जाएगा।ऐसे में रक्षाबंधन से पहले एक्टर धर्मेंद्र को अपनी बहन की याद आ गई है।

रक्षाबंधन त्योहार इस साल देशभर में 15 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले एक्टर धर्मेंद्र को अपनी बहन की याद आ गई है। बहन को याद करते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

धर्मेंद्र ने एक बहुत पुरानी फोटो शेयर की है। जिसनें उनके साथ एक महिला नजर आ रही है। एक महिला धर्मेंद्र को राखी बांधती हुई नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने भावुक कैप्शन भी लिखा है।

धर्मेंद्र ने लिखा है कि मेरे गाँव की इस देवी ने, मेरे स्ट्रगल के दिनों, अपने रेल्वे क्वॉर्टर की बालकनी में रहने की जगह दी थी मुझे । हर साल राखी बाँधती थीं । ये नहीं रहीं । राखी के दिन बहुत याद आती है इनकी । देश, दुनिया की तमाम बहनों को, राखी के शुभ दिन पर जी जान से प्यार दुआएं। इस पोस्ट से धर्मेंद्र का प्यार साफ झलक रहा है। साथ ही साफ हो रहा है कि अपने स्ट्रग्ल के दिनों में एक्टर को बालकनी में सोना पड़ा था। धर्मेंद्र के साथ फोटो में दिखने वाली महिला का नाम लक्ष्मी है।

धर्मेंद्र की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। धर्मेंद्र फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। वह अब अपना अधिकतर टाइम फॉर्म हाउस पर गुजारते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं आए दिन वह सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं।

टॅग्स :धर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Box Office Collection Day 4: रविवार को बदला खेल? चौथे दिन फिल्म इक्कीस की कमाई में उछाल

बॉलीवुड चुस्कीIkkis BOX Office Collection Day 1: अगस्त्य की दमदार एंट्री और धर्मेंद्र का इमोशनल रोल, ‘इक्किस’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Movie Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, जो जंग से ज्यादा जज्बातों की कहानी कहती है!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?