लाइव न्यूज़ :

लता की सलामती के लिए इस एक्टर ने किया इमोशनल ट्वीट, लिखा- जान हो जमाने की...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 19, 2019 12:00 IST

लता मंगेशकर के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है।लेकिन बीते एक हफ्ते से लता जी बिमार चल रही हैं और उनके फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलता जी के बिमार होने से फैंस काफी निराश हो गए हैंफैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं

सुर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें बीते सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात 2 बजे लता जी को सांस लेने की तकलीफ हुई थ। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में अब सुधार के संकेत दिख रहे हैं लेकिन उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा।  वहीं अब खबर आ रही है कि लता मंगेशकर की सेहत में सुधार हो रहा है।

लता के जल्द से जल्द ठीक होने की हर कोई दुआएं कर रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स लता जी के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक्टर धर्मेंद्र भी शामिल हो गए हैं। धर्मेंद्र ने हाल ही में एक इमोशल ट्वीट किया है।

धर्मेंद्र ने हाल ही में लता जी एक खास फोटो शेयर की है। ये फोटो ब्लैक एक व्हाइट है। इस फोटो में लता जी मुस्कराती नजर आ रही हैं। लता जी की फोटो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है कि जान हो जमाने की...यूं ही मुस्कराती रहो...लव यू लता जी। धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

90 वर्षीय लता मंगेशकर को बीते सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर पतित समधानी उनका उपचार कर रहे हैं। अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया,‘‘उनकी तबियत में मामूली सुधार हुआ है लेकिन हालत गंभीर है। ऐसे में लता के ठीक होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स जमकर दुआएं कर रहे हैं।

लता की पीआर टीम ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत ‘स्थिर’ है। बयान में कहा गया,‘‘ उनके पैरामीटर्स अच्छे हैं। सच कहें तो उन्होंने बहुत ही अच्छी लड़ाई लड़ी और वह उबर रही हैं। एक गायिका होने की वजह से उनके फेफड़ों की क्षमता मददगार रही है। वह सच में एक योद्धा हैं।

जब लता जी को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और वह घर वापस आएंगी तो हम सब को इसकी जानकारी देंगे। (हम) अनुरोध करते हैं कि हम फिलहाल उनके परिवार को वह दें जिसका वह हकदार है।’’ हिंदी, क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दे चुकीं लता मंगेशकर ने इस वर्ष अपना आखिरी गीत ‘‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’’ रिकॉर्ड किया था जो 30 मार्च को रिलीज हुआ था। उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था। 

टॅग्स :लता मंगेशकरधर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया