लाइव न्यूज़ :

'सब कुछ' थे, एक साथी, मार्गदर्शक और मित्र, अपूरणीय शून्य?, हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन पर भावुक होकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 13:48 IST

बेटियों ईशा और अहाना को स्नेह करने वाले पिता और एक ऐसे गर्मजोशी भरे व्यक्ति के रूप में याद किया, जो पूरे परिवार को प्रिय थे।

Open in App
ठळक मुद्देनिधन से एक अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है। धर्म जी मेरे लिए बहुत कुछ थे। वास्तव में, वह मेरे लिए सब कुछ थे!

मुंबईः प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र उनके लिए 'सब कुछ' थे- एक साथी, मार्गदर्शक और मित्र, जिनके निधन से कभी नहीं भर पाने वाला शून्य पैदा हो गया है। सोमवार को धर्मेंद्र (89) के निधन के बाद अपनी पहली पोस्ट में हेमा मालिनी (77) ने उन्हें एक प्यार करने वाले पति, अपनी बेटियों ईशा और अहाना के स्नेही पिता और एक ऐसे गर्मजोशी भरे व्यक्ति के रूप में याद किया, जो पूरे परिवार को प्रिय थे। पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, "धर्म जी मेरे लिए बहुत कुछ थे।

प्यार करने वाले पति, हमारी दो बेटियों- ईशा और अहाना के स्नेही पिता, मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, जरूरत के समय मेरी मदद करने वाले- वास्तव में, वह मेरे लिए सब कुछ थे! वह अच्छे और बुरे समय में हमेशा मेरे साथ रहे।’’ हेमा मालिनी ने लिखा, "उन्होंने अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों का स्नेह जीता और हमेशा उन सबमें अपनापन और रुचि दिखाई।"

धर्मेंद्र के साथ 'शोले', 'सीता और गीता' तथा 'प्रतिज्ञा' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मेरे निजी नुकसान को बयां नहीं किया जा सकता और उनके जाने से पैदा हुआ शून्य जीवनभर बना रहेगा।’’ उन्होंने कहा, "वर्षों तक साथ रहने के बाद, मेरे पास कई खास पलों को फिर से जीने के लिए उनकी अनगिनत यादें रह गई हैं..."।

हेमा मालिनी ने कहा कि अपार लोकप्रियता के बावजूद उनकी प्रतिभा और विनम्रता ने उन्हें "महान हस्तियों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक" के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा, "फिल्म उद्योग में उनकी चिरस्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा कायम रहेंगी।" धर्मेंद्र यदि जीवित होते तो आगामी आठ दिसंबर को 90 वर्ष के हो जाते। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे।

परिवार ने उनके निधन के बारे में अंत तक चुप्पी साधे रखी और मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि 11 नवंबर को कई मीडिया संस्थानों ने उनके निधन की झूठी खबर प्रकाशित की थी, जिस पर हेमा मालिनी ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

उस समय उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था: "जो हो रहा है वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल एक ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जिसे उपचार का लाभ हो रहा हो और जो ठीक हो रहा हो? यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उसकी निजता का सम्मान करें।"

इसके एक दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनके जुहू स्थित घर ले जाया गया जहां उन्होंने गत सोमवार को अंतिम सांस ली। परिवार बृहस्पतिवार को बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में एक प्रार्थना सभा आयोजित करेगा, जिसमें हिंदी फिल्म उद्योग के कई सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।

टॅग्स :धर्मेंद्रहेमा मालिनीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास