लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग दंपति ने अभिनेता धनुष को बताया अपना जैविक पुत्र, साउथ स्टार व उनके पिता ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: May 21, 2022 13:32 IST

धनुष और उनके पिता ने दावा करने वाले दंपति से इस बाबत एक प्रेस बयान जारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दंपति बयान जारी करें कि उनके (दंपति) द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे दंपति ने दावा किया था कि धनुष उनका "जैविक" बेटा हैधनुष और उनके पिता ने दंपति के खिलाफ नोटिस भेजा है और माफी मांगने को कहा है

चेन्नई: तमिल सहित हिंदी में कई फिल्में कर चुके अभिनेता धनुष और उनके पिता कस्तूरी राजा ने मदुरै के एक बुजुर्ग दंपति को कानूनी नोटिस भेजा है। दंपति ने दावा किया था कि धनुष उनका "जैविक" बेटा है। नोटिस में इस बात की ताकीद की गई है कि दंपति ऐसे दावे करना बंद करें। साउथ स्टार और उनके पिता दोनों ने अपने वकील एडवोकेट एस हाजा मोहिदीन गिष्टी के माध्यम से ये नोटिस भेजा है। नोटिस में दंपति को धनुष के बारे में "विशिष्ट" दावा करना बंद करने के लिए कहा है।

वकील के हवाले से नोटिस में लिखा है, "मेरे मुवक्किल आप दोनों से अब से उनके खिलाफ झूठे, अक्षम्य और मानहानिकारक आरोप लगाने से बचने का आह्वान करते हैं। अनुपालन में विफल होने पर मेरे मुवक्किल इस संबंध में अपने अधिकारों की रक्षा के लिए और आपको आगे बढ़ने  से रोकने के लिए सक्षम न्यायालयों का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होंगे। उनके खिलाफ इस तरह के झूठे, अक्षम्य और मानहानिकारक आरोप और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए आप दोनों पर मानहानि का  मुकदमा चलाया जाएगा।

धनुष और उनके पिता ने दावा करने वाले दंपति से इस बाबत एक प्रेस बयान जारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दंपति बयान जारी करें कि उनके (दंपति) द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। और इस तरह के आरोप लगाने के लिए माफी मांगें। नोटिस के अनुसार, ऐसा नहीं करने पर, उन्हें प्रतिष्ठा के नुकसान के मुआवजे के रूप में 10 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

टॅग्स :धनुषTamil Naduमदुरै
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया