लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस में घायल होने के बाद देवोलीना को नर्व डीकम्प्रेशन सर्जरी करानी पड़ी, कहा- मेरा आत्मविश्वास टूट गया था

By अनिल शर्मा | Updated: February 1, 2022 16:48 IST

 देवोलीना भट्टाचार्य ने लिखा, बिग बॉस से बाहर आने के बाद मुझे तत्काल नर्व डीकम्प्रेशन सर्जरी करानी थी। वह समय ऐसा था, जब मेरा आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट गया था और मुझे नहीं पता था कि मेरी मां या भाई के बिना इससे कैसे निपटना है और इसके बारे में सोचने का समय नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देदेवोलीना भट्टाचार्य बिग बॉस में एक टास्क के दौरान चोटिल हो गई थींटीवी अभिनेत्री ने बताया कि उनका आत्मविश्वास टूट चुका थाबिग बॉस से बाहर आने के बाद देवोलीना ने नर्व डीकम्प्रेशन सर्जरी कराई

मुंबईः टेलीविजन कलाकार देवोलीना भट्टाचार्य का कहना है कि 'बिग बॉस' के घर में रहने के दौरान चोटिल होने के बाद उनका आत्मविश्वास 'पूरी तरह से टूट गया' था। देवोलीना की पिछले शुक्रवार को मुंबई के नानावती अस्पताल में ‘नर्व डीकम्प्रेशन (तंत्रिका विसंपीड़न)’ सर्जरी हुई थी। हाल ही में समाप्त हुए 'बिग बॉस' के 15वें सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में प्रवेश करने वाली 36 वर्षीय देवोलीना रियलिटी शो के एक टास्क के दौरान घायल हो गईं थीं। टास्क में देवोलीना को कई घंटों तक खंबे पर खड़ा होना था।

देवोलीना ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अस्पताल में बिताए गए समय, ठीक होने की प्रक्रिया और वापस घर लौटने के बारे में बताया है। देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मेरा 'बिग बॉस' के 15वें सीजन का सफर एक रोलर कोस्टर राइड (उतार-चढ़ाव वाला) था। मैं इस दौरान मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरी। जैसा कि आप सभी जानते हैं, मैं पोल टास्क के दौरान घायल हो गयी थी।

देवोलीना ने आगे लिखा, बिग बॉस से बाहर आने के बाद मुझे तत्काल नर्व डीकम्प्रेशन सर्जरी करानी थी। वह समय ऐसा था, जब मेरा आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट गया था और मुझे नहीं पता था कि मेरी मां या भाई के बिना इससे कैसे निपटना है और इसके बारे में सोचने का समय नहीं था। इसलिए, मैंने तुरंत सर्जरी करवाई।’’ देवोलीना ने अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को उनकी प्रार्थना और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। बिग बॉस 15 का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने जीता है। तेजस्वी ने शो जीतने को लेकर कहा कि कोई भी नहीं चाहता था कि मैं विनर बनूं।

टॅग्स :बिग बॉस 15टेलीविजन इंडस्ट्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो