लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime web series: दमदार कलाकरों के बावजूद भी फीका है ट्रेलर, नहीं दिखा निर्भया के लिए इंसाफ मांगता गुस्सा

By मेघना वर्मा | Updated: March 11, 2019 15:44 IST

दिल्ली क्राइम वेब सीरीज 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में हुई निर्भया गैंगरेप पर आधारित है। जिसने पूरे देश को दहला कर रख दिया था।

Open in App

2012 में दिल्ली के निर्भया कांड ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। हैवानियत की हद पार करने वाला इस गैंग रेप ने पूरे देश को आक्रोश की आग में जला दिया था। सात साल बाद नेटफ्लिक्स पर निर्भया के इसी दर्दनाक क्राइम पर वेब सीरिज लॉन्च होने जा रही है। देश को एक साथ लाने वाला, देश की बेटी निर्भया को इंसाफ दिलाने वाली इस घटना का ट्रेलर एकदम फीका है। 

नहीं दिखता वो आक्रोश

16 दिसंबर, दिल्ली के दिल को दहलाने वाली इस घटना  का ट्रेलर उतना दमदार नहीं है। सीरीज में शैफाली शाह और आदिल हुसैन लीड रोल में दिखाई दिए हैं। रिची मेहता और रसिका दुग्गल भी इस सीरीज में लीड किरदार में है। ट्रेलर की शुरुआत होती है। उस हाईवे से जहां निर्भया सबसे पहले देखी गई थी। इसके बाद शुरू होती है सारी कहानी। ट्रेलर में जो सबसे कमजोर कड़ी लगी वो था जन आक्रोश। निर्भया कांड के बाद पूरा देश जिस आक्रोश में था वो आक्रोश, जनता का वो गुस्सा ट्रेलर से कहीं मिसिंग है। गिने चुने दो चार लोग हाथ में इंसाफ का नारा लिए चिल्ला रहे हैं। 2.25 मिनट का ट्रेलर आपको फिर एक बार उस दर्दनाक हादसे की याद दिला देगा जिसकी वजह से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया शर्म से शर्मसार हो गई थी।

फिल्म में शैफाली शाह पुलिस कर्मी का किरदार निभा रही हैं। जो आरोपी को पकड़वाने में अपना जी-जान लगा देती हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन इंडो-कनेडियन डायरेक्टर रिची मेहता ने बनाया है। वैसे तो निर्भया कांड पर कई शॉर्ट फिल्म और बहुत सी डॉक्यूमेंट्रीज बन चुकी है। दुनिया भर के लोग इस घटना से वाकिफ हैं। वहीं नेटफ्लिक्स पर इस सीरिज को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

 

22 मार्च को रिलीज होगी सीरीज

दिल्ली क्राइम वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 22 मार्च को रिलीज होगी। 7 एपिसोड की इस सीरीज को सेकेंड फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। 16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में चलती बस में पांच लोगों ने एक युवती का बलात्कार किया था। भयानक तरीके से कुए गए इस बलात्कार के बाद निर्भया की हालत देखकर डॉक्टरों की भी रूह कांप गई थी। निर्भया को इंडिया से बाहर भी इलाज के लिए भेजा गया था।  

टॅग्स :वेब सीरीजनिर्भया गैंगरेपनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की8.4 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म देखी क्या? Netflix पर ट्रेंड कर रही No.1

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया