लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली क्राइम 3' की रिलीज डेट आई सामने, हुमा कुरैशी और शेफाली शाह आमने-सामने...

By संदीप दाहिमा | Updated: October 16, 2025 21:01 IST

अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार विजेता सीरीज "दिल्ली क्राइम" 13 नवंबर को अपने तीसरे संस्करण के साथ "अब तक के सबसे रोमांचक मामले" के साथ रिलीज होगी। इसमें शेफाली शाह और हुमा कुरैशी आमने-सामने नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे'दिल्ली क्राइम 3' की रिलीज डेट आई सामने, हुमा कुरैशी और शेफाली शाह आमने-सामने...

Delhi Crime Season 3: अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार विजेता सीरीज "दिल्ली क्राइम" 13 नवंबर को अपने तीसरे संस्करण के साथ "अब तक के सबसे रोमांचक मामले" के साथ रिलीज होगी। इसमें शेफाली शाह और हुमा कुरैशी आमने-सामने नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को नए संस्करण का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया, जिसमें शाह की डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम देश भर में फैले एक खौफनाक मानव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करती नजर आती है। आधिकारिक लॉगलाइन में लिखा है, "एक परित्यक्त बच्चे की खोज से देशव्यापी पीछा शुरू हो जाता है, जिसमें वर्तिका का सामना मीना से होता है, जिसे बड़ी दीदी (कुरैशी) के नाम से भी जाना जाता है - जो एक क्रूर सरगना है और युवा लड़कियों का शोषण करके अपना साम्राज्य चलाती है।" पुलिस की कार्यप्रणाली पर आधारित शो के तीसरे संस्करण का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है और इसमें रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, जया भट्टाचार्य और अनुराग अरोड़ा भी हैं।

अभिनेता सयानी गुप्ता, मीता वशिष्ठ, केली दोरजी और अंशुमान पुष्कर भी कलाकारों की टोली का हिस्सा हैं। शेफाली शाह ने कहा कि "मैडम सर" के रूप में लौटना उनके लिए बहुत व्यक्तिगत अनुभव रहा। अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, "वर्तिका एक ऐसे दुश्मन से लड़ रही हैं जो न सिर्फ सीमाओं के पार है, बल्कि रोजमर्रा के समाज की परछाईं में भी मौजूद है। लेकिन वर्तिका लड़ती रहती है, भले ही केवल किसी एक की जान बचे।" कुरैशी ने उनकी भूमिका को "शक्तिशाली लेकिन बेचैन करने वाला" बताया। गोल्डन कारवां और एसके ग्लोबल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, "दिल्ली क्राइम" का तीसरा संस्करण चोपड़ा, अनु सिंह चौधरी, अपूर्व बख्शी, माइकल होगन, मयंक तिवारी और शुभ्रा स्वरूप द्वारा लिखा गया है। "दिल्ली क्राइम" 2019 में अपने पहले संस्करण के साथ नेटफ्लिक्स पर लॉन्च हुई थी। सीरीज ने 2020 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा के लिए अंतरराष्ट्रीय एमी जीता। शो का दूसरा संस्करण अगस्त 2022 में आया।

टॅग्स :वेब सीरीजफिल्महुमा क़ुरैशीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई