लाइव न्यूज़ :

मांग में सिंदूर, लाल ट्रेडिशनल साड़ी में एनिवर्सरी पर पति रणवीर संग तिरुपति पहुंचीं दीपिका पादुकोण, देखें कुछ खास फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 14, 2019 13:07 IST

आज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की पहली सालगिराह मना रहा है। इस खास मौके को रणवीर दीपिका किसी पार्टी के रूप में नहीं मना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कप में से एक माने जाते हैं।आज यानि 14 नवंबर को दोनों की शादी को एक साल हो गया है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कप में से एक माने जाते हैं। आज यानि 14 नवंबर को दोनों की शादी को एक साल हो गया है। आज कपल अपनी शादी की पहली सालगिराह मना रहा है। इस खास मौके को रणवीर दीपिका किसी पार्टी के रूप  में नहीं मना रहे हैं। दोनों इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थिति वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं।

कपल ने अपनी पहली वेडिंग एनीवर्सरी पर भगवान का अशीर्वाद लिया है।दोनों के परिवारवाले भी उनके साथ इस मौके पर पहुंचे। मंदिर परिसर की दीपिका रणवीर की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। फोटोज में दीपिका शादी के बाद एक बार फिर से नवीली दुल्हन की तरह से नजर आईं।

इस दौरान दीपिका ने लाल रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी हुई थी। मांग में सिंदूग, हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहने दीपिका दुल्हन के रूप में नजर आईं।इस दौरान रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने नजर आए।साथ ही गोल्डन एम्बरॉयडरी वाली जैकेट ने एक्टर के लुक को कम्पलीट किया। रणवीर सिंह ने रेड कलर की गोल्डन बॉर्डर शॉल डाली है। रणवीर की शॉल और दीपिका की साड़ी का परफेक्ट मैच नजर आ रहा था। दीपिका  ने भी ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जैसा कि हम अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाते हैं, हम भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद चाहते हैं। आप सभी को अपने प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!

दीपिका और रणवीर की ये खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन फोटो में दोनों एक दम परफेक्ट लग रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और दीपिका वेंकटेश्वर मंदिर के बाद पद्मावती टेंपल जाएंगे. फिर कपल अमृतसर (गोल्डन टेंपल) जाएगा।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया