लाइव न्यूज़ :

'छपाक' रिलीज होते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2020 12:13 IST

दीपिका की फिल्म  'छपाक' की बात करें तो इसमें दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण के लिए आज का दिन बहुत खास है।दीपिका की फिल्म छपाक आज रिलीज हो गई है।

दीपिका पादुकोण के लिए आज का दिन बहुत खास है। दीपिका की फिल्म छपाक आज रिलीज हो गई है। ऐसे में दीपिका फिल्म रिलीज होते ही भगवान के दरबार पहुंच गई हैं। दीपिका आज मुंबई के सिद्धविनायक मंदिर पहुंची हैं। दीपिका इस खास दिन पर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं।

दीपिका अपने हर खास दिन पर सिद्धविनायक दर्शन के लिए पहुंचती हैं।दीपिका ने इस दौरान क्रीम कलर का सूट पहना है और इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन इंयरिंग्स पहने थे। दीपिका की फिल्म  'छपाक' की बात करें तो इसमें दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। दीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंचीं थी। वह यहां छात्रों के साथ हुए मारपीट के बाद उनसे मिलने पहुंची थीं। हालांकि दीपिका ने यहां किसी से कोई बात नहीं की थी। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने की बात कही गई है। ऐसे में दीपका का जेएनयू जाना परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

हिन्दूवादी संगठनों की धमकी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सिनेमा हाल संचालकों ने छपाक फिल्म का शेड्यूल नहीं लिया है। खबर के अनुसार हिन्दूवादी संगठनों ने सिनेमाघरों के बाहर चेतावनी दी है। यहां पर चार थिएटर हैं जिन्होंने छपाक को रिलीज करने से मना कर दिया है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणछपाक मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?