लाइव न्यूज़ :

Avengers series में काम करने को तैयार हैं दीपिका पादुकोण, मगर रखी है ये एक शर्त!

By मेघना वर्मा | Updated: March 16, 2019 16:30 IST

दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी का किरदार निभाएंगी। उनके साथ इस फिल्म में विक्रांत मेसी दिखाई देंगे। 

Open in App

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन एक्ट्रैसेस में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर में वो अब उन बुलंदियों पर पहुंच गई हैं जहां पहुंचने का सपना सभी का होता है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी दीपिका पादुकोण ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा है। उनकी फिल्म xXx: The Return of Xander Cage को लोगों ने काफी सराहा है। वहीं दीपिका से Avengers series में काम करने की बात पूछी गई तो दीपिका ने एक शर्त रख डाली। 

लंदन के मैडम तुसाद में अपने वैक्स म्यूजियम को लॉन्च करने पहुंचीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से जब वहां की मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या वो Avengers series में काम करना चाहेंगी तो दीपिका ने कहा कि हां बिल्कुल वो इस सीरीज जुड़ना चाहेंगी। Metro.co.uk को दिए अपने इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि जल्द ही दुनिया एक और सुपरहीरो स्टोरी को देखने वाला है और बिल्कुल मुझे कभी मौका मिला तो मैं इंडियन ओरिजन के  कैरेक्टर के साथ इस सीरिज के साथ जुड़ना चाहेंगी। दीपिका ने कहा कि सीरीज में अगर कोई इंडियन ओरिजन सुपरहीरो होगा तो वो उसका हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी।

बता दें 14 मार्च को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में दीपिका पादुकोण का वैक्स स्टैच्यू लॉन्च किया गया। इस मौके पर दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ उनके घर वाले और रणवीर सिंह के घर वाले भी मौजूद रहे। अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण लाइव थीं। जिसके बाद ही उन्होंने अपने वैक्स स्टैच्यू को रिवील किया।

 

इस मौके पर दीपिका ने ना सिर्फ अपने स्टैच्यू के साथ सेल्फी ली बल्कि पति रणवीर को नसीहत भी दे डाली। दीपिका ने कहा कि अगर रणवीर लंदन में 83 की शूटिंग करते हुए कभी भी मुझे मिस करें तो वो यहां आ कर मुझे देख सकते हैं। इसके बाद रणवीर सिंह ने रिप्लाई किया मैं तुम्हें अपने साथ घर ले जाऊंगा। इस स्चैच्यू पर मेरा हक ज्यादा है। मजाक-मजाक में दोनों ही फिर एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर गए। 

दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो एसिड अटैक लक्ष्मी का किरदार निभाएंगी। उनके साथ इस फिल्म में विक्रांत मेसी दिखाई देंगे। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणएवेंजर्स 4
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?