लाइव न्यूज़ :

डायरेक्टर को टालने के बाद, दीपिका पादुकोण ने 'बिनोदिनी दासी' की बायोपिक करने से किया इनकार!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2020 08:25 IST

फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने प्रदीप सरकार की फिल्म में काम करने से मना कर दिया हैंl फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार नाटी बिनोदिनी के जीवन पर एक फिल्म बना रहे हैंl

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज फिल्म 'छपाक' उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन करने में नाकाम रही हैइसे फ्लॉप फिल्मों की श्रेणी में शामिल होते देख दीपिका निराश हो गई हैं और अब उन्होंने गंभीर मुद्दे पर बनीं फिल्म से किनारा करने का फैसला कर लिया है.

दीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज फिल्म 'छपाक' उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन करने में नाकाम रही है. इसे फ्लॉप फिल्मों की श्रेणी में शामिल होते देख दीपिका निराश हो गई हैं और अब उन्होंने गंभीर मुद्दे पर बनीं फिल्म से किनारा करने का फैसला कर लिया है.

शायद यही वजह है कि उन्होंने 19वीं सदी की बंगाली एक्ट्रेस और सिंगर बिनोदिनी दासी की बॉयोपिक करने से मना कर दिया है. खबर है कि 'छपाक' में एसिड अटैक सर्वाइवर मालती के किरदार में नजर आईं दीपिका को फिल्ममेकर प्रदीप सरकार ने बिनोदिनी दासी पर बनने जा रही अपनी अगली फिल्म के लिए एप्रोच किया था.

बिनोदिनी बंगाल की पहली एक्ट्रेसेज में से एक हैं. वह एक दशक से ज्यादा कोलकाता के थिएटर पर छाई रहीं और उन्हें नाति बिनोदिनी के नाम से भी जाना जाता है. सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म के लिए फिल्ममेकर्स कुछ महीनों पहले दीपिका से मिले और उन्हें कहानी सुनाई थी. दीपिका को कहानी काफी पसंद आई थी और उन्होंने स्क्रप्टि पढ़ने की बात भी कही थी. लेकिन इसके बाद वह 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हो गईं और मामला अटक गया.

अब लगभग एक महीने बाद दीपिका की टीम ने जवाब दिया कि दीपिका इस फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी क्योंकि वह अभी कुछ समय तक इतनी गंभीर फिल्म में काम नहीं करना चाहती हैं जो उन्हें भावनात्मक रूप से निचोड़ ले.

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?