लाइव न्यूज़ :

लव रंजन की फिल्म में दिखाई देगी दीपिका और रणबीर की जोड़ी? ये एक्टर भी आ सकते हैं नजर

By मेघना वर्मा | Updated: March 30, 2019 09:29 IST

दीपिका जहां इन दिनों मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में बिजी हैं। वहीं रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के साथ इम्तियाज अली की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे।

Open in App

लम्बे समय से रणबीर और दीपिका के फैंन्स एक साथ उन्हें स्क्रीन शेयर करते देखना चाहते हैं। वहीं एक्टर के फैंन्स के लिए अच्छी खबर है। खबर है कि तमाशा के बाद एक बार फिर से ये कपल ऑन स्क्रीन दिखाई देने वाला है। बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों लव रंजन की अगली फिल्म में साथ दिखाई देंगे। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी दिखाई देंगे। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार बहुत सारे प्रोजेक्ट्स को देखने के बाद दीपिका और रणबीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अजय देवगन, रणबीर कपूर के पिता के किरदार में दिखाई देंगे। जो फैंन्स के लिए एक अलग और दिल छू जाने वाली चीज है। 

दीपिका जहां इन दिनों मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में बिजी हैं। वहीं रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के साथ इम्तियाज अली की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। वहीं अजय देवगन भी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तानाजी में बिजी है। जहां तीनों स्टार्स इस साल के अंत तक बिजी हैं वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2019 के अंत तक ही ये फिल्म ऑनग्राउंड हो पाएगी। 

खैर रणबीर और दीपिका के फैंन्स के लिए सिर्फ ये खबर ही उत्साहित करने वाली है कि एक बार फिर से ये कपल ऑन स्क्रीन दिखाई देगा। खबर तो ये भी है कि अगले साल रणबीर-आलिया और रणवीर-दीपिका एक साथ छुट्टियां बिताने भी जा सकते हैं। 

टॅग्स :रणबीर कपूरदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार