लाइव न्यूज़ :

#LokmatMostStylish: दीपिका पादुकोण ने बताया अगले 10 सालों का प्लान, बताई 'छपाक' से जुड़ी अंदरूनी बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 18, 2019 22:44 IST

दीपिका का ने कहा कि आज इंडस्ट्री में कॉमर्शिलय सिनेमा और ऑर्ट सिनेमा की लाइन ब्लर हुई है। दीपिका पादुकोण लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड में शामिल हुईं।

Open in App
ठळक मुद्दे 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश 2019' बुधवार को शाम 7.30 बजे से मुंबई में आयोजित हो रहा है। दीपिका पादुकोण ने कहा कि फैशन हमेशा आपका व्यक्तित्व जाहिर करता है।

दीपिका पादुकोण ने कहा कि फिल्म और डिजिटल मीडियम की लाइन ब्लर हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में ज्यादा डिजिटल फिल्में करने से ऐतराज नहीं है। दीपिका का ने कहा कि आज इंडस्ट्री में कॉमर्शिलय सिनेमा और ऑर्ट सिनेमा की लाइन ब्लर हुई है। दीपिका पादुकोण लोकमत मोस्ट स्टाइलिश 2019 अवार्ड में शामिल हुईं। उनसे लोकमत समूह के ऋषि दर्डा ने बातचीत की। दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' से जुड़ी बातें भी बताई।

दीपिका पादुकोण के इंटरव्यू की खास बातें

- फैशन हमेशा आपका व्यक्तित्व जाहिर करता है। मैं ट्रेंड फॉलो नहीं करती। बल्कि मैं वो फॉलो करती हूं जो मुझे आत्म विश्वास देता है।

- बैंगलोर जैसे शहर से आकर बिना किसी बैकग्राउंड के यहां काम करना। मैं आज जहां हूं उसमें जो काम किया उसका बड़ा योगदान है।

- मुझे लगता है कि फिल्म और डिजिटल की लाइव ब्लर हुई है। जैसे कॉमर्शियल सिनेमा और आर्ट सिनेमा की लाइन ब्लर हुई है।

- एक रिश्ते में आपको एक दूसरे के लिए इज्जत होनी चाहिए। सिर्फ मैं और रणवीर नहीं बल्कि हमारी फैमिली सेम पेज पर हैं। 

लोकमत समूह का बहुचर्चित अवार्ड कार्यक्रम 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश 2019' बुधवार को शाम 7.30 बजे से मुंबई में आयोजित हो रहा है। इस प्रतिष्ठित अवार्ड कार्यक्रम का यह चौथा साल है। पिछले तीन संस्करण बेहद चर्चित और सफल रहे हैं।  पिछले साल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को मोस्ट स्टाइलिश सुपरस्टार का खिताब मिला था। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में कई अन्य हस्तियों को अवॉर्ड दिया गया था। पिछले वर्षों की तरह इस साल भी 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश 2019' को लेकर लोगों में उत्सुकता और उत्साह है।

टॅग्स :लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्सदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में मुख्यमंत्री फडणवीस से खास बातचीत करेंगे आमिर खान

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?