लाइव न्यूज़ :

'100 करोड़ क्लब' की रानी हैं दीपिका, 7 फिल्मों ने सौ करोड़ का आंकड़ा किया पार

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 29, 2018 19:53 IST

दीपिका बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री है जिसका कोई तोड़ नहीं है। पद्मावत उनकी सातवीं फिल्‍म है जिसने 100 करोड़ कल्ब को पार कर दिया है।

Open in App

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत 100 करोड़ के क्लब में शान से एंट्री कर चुकी है। इसी के साथ यह दीपिका पादुकोण की सातवीं फिल्म हो गई है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पद्मावत ने फिलहाल 114 करोड़ की कमाई कर ली है। 

तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि दीपिका बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री है जिसको कोई तोड़ नहीं है और पद्मावत के साथ उनकी सात फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। यही नहीं, दीपिका इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने एक साल के भीतर चार 100 करोड़ी फिल्‍में दी थीं। वह साल था, 2013 का।

दीपिका पादुकोण फिल्में जो 100 करोड़ क्लब में है शामिल

 -पद्मावत ( 25 जनवरी 2018 रिलीज) - कमाई- 114 करोड़( जारी)-बाजीराव मस्तानी ( 18 दिसंबर 2015 रिलीज) कमाई- 356 करोड़-हैप्पी न्यू ईयर   (24 अक्टूबर 2014 रिलीज) कमाई- 179 करोड़-राम-लीला  ( 15 नवंबर 2013) कमाई- 113 करोड़-चेन्नई एक्सप्रेस ( 8 अगस्त 2013 रिलीज) कमाई- 227 करोड़-ये जवानी है दिवानी  ( 31 मई 2013 रिलीज) - कमाई- 178 करोड़-रेस-2 ( 25 जनवरी 2013) - कमाई- 162 करोड़

यह आंकड़े दीपिका की फिल्मों की घरेलू बॉक्स ऑफ‌िस पर हुई कमाई यानी केवल भारतीय सिनेमाघरों से हुई कमाई के हैं। वर्ल्ड वाइड जाएंगे तो दीपिका की पीकू जैसी फिल्मों ने भी 100 करोड़ से ज्यादा व्यवसाय किया था।

रणवीर सिंह की फिल्म जो 100 करोड़ क्लब में है शामिल

इसके साथ ही तरण ने रणवीर सिंह के बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि पद्मावत के समेत यह उनकी तीसरी फिल्म है, जो 100 करोड़ में शामिल हुई है।

- पद्मावत ( 25 जनवरी 2018 रिलीज) - कमाई- 114 करोड़( जारी)-बाजीराव मस्तानी (18 दिसंबर 2015 रिलीज) कमाई- 356 करोड़-राम-लीला (15 नवंबर 2013) कमाई- 113 करोड़

पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और रामलीला इन तीनों फिल्मों में दीपिका और रणवीर ने साथ में काम किया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत को रिलीज से पहले जितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, उतना शायद ही किसी फिल्म के लिए कभी विवाद हुआ हो। इतने सारे विरोधों के बाद जब यह फिल्म रिलीज हुई तो पद्मावत ने  बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज करवा लिए। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणपद्मावतपद्मावतीरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो