लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर फैन्स पर चढ़ा 'पद्मावत' का खुमार, फिल्म देखने सिनेमाघर में उमड़ी भीड़

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 10:57 IST

पद्मावत को रिलीज से पहले काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। फिल्म को लेकर कई राज्यो में करणी सेना ने विरोध किया था।

Open in App

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज हुए लगभग 5 महीनों का समय हो चुका है लेकिन इतने समय बाद भी इस फिल्म को एक बार फिर देखने के लिए मुंबई के एक सिनेमाघर में भीड़ उमड़ पड़ी। इस साल की सुपरहिट पीरियड ड्रामा फिल्म 'पद्मावत' में अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली दीपिका के प्रति उनके फैन्स ने ट्विटर पर प्यार व्यक्त किया है।

एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर थिएटर से तस्वीर शेयर की जिसमें सभी दर्शक अपने हाथों में फिल्म का टिकट पकडे़ नजर आ रहे हैं। जिसके बाद दीपिका पादुकोण ने कहा, “सच कहूं तो ‘पद्मावत’ कि रिलीज के बाद भी लोगों का प्यार मिलना बंद नहीं हुआ। यह सब वास्तव में बहुत अच्छा लगता है। मेरे प्रशंसकों का प्यार और कमिटमेंट जबरदस्त है।”

बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह को खिलजी के रोल के लिए दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पद्मावत को रिलीज से पहले काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। फिल्म को लेकर कई राज्यो में करणी सेना ने विरोध किया था। जिसकी वजह से पद्मावत काफी चर्चाओं में रही थी। विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म का नाम भी बदलना पड़ा था। करणी सेना का आरोप था कि फिल्म में पद्मावती के चरित्र को धूमिल किया गया है। 

इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है जोकि फिल्म में विलेन है, जबकि रानी पद्मावती की भूमिका दीपिका पादुकोण ने निभाई है और राजा रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है।

टॅग्स :पद्मावतदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?