लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की वजह से पेरिस नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण, फैशन वीक 2020 शो में लेना था हिस्सा

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2020 20:41 IST

दीपिका को लक्जरी फैशन हाउस लूई वीटॉन ने पेरिस फैशन वीक में बुलाया था, लेकिन कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए उन्होंने वहां जाने का प्लान कैंसिल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय हवाई अड्डों पर पहले ही 10 देशों चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम और मलेशिया से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हुई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण वैश्विक कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों को ध्यान में रखते हुए पेरिस जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है। दीपिका को लक्जरी फैशन हाउस लूई वीटॉन ने पेरिस फैशन वीक में बुलाया था, लेकिन कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए उन्होंने वहां जाने का प्लान कैंसिल कर दिया। दीपिका के मैनेजर ने मीडिया को बताया कि दीपिका पेरिस फैशन वीक के तहत लूई वीटॉन के फैशन वीक 2020 शो में भाग लेने के लिए फ्रांस जाने वाली थीं, पर अब वह वहां नहीं जाएंगी। 

भारत में कोरोना वायरस के नए मामले

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हुई है। मंत्रालय के मुताबिक एक व्यक्ति दिल्ली में और एक तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली के जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उसने हाल में इटली की यात्रा की थी जबकि दूसरे ने दुबई की यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना वायरस के प्रति चौकसी और संक्रमण की पहचान एवं रोकथाम के लिए कदम उठाए हैं जिससे अकेले चीन में 2,912 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 58 देशों में यह फैल चुका है। 

भारतीय हवाई अड्डों पर यात्रियों की सम्पूर्ण जांच का आदेश

भारतीय हवाई अड्डों पर पहले ही 10 देशों चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम और मलेशिया से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही थी। डीजीसीए ने सोमवार को एक परिपत्र में कहा, ‘‘ कोरोना वायरस को भारत में फैलने से रोकने के लिए, इटली और ईरान से आने वाले सभी यात्रियों की भी सम्पूर्ण जांच करने का निर्णय किया गया है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसदीपिका पादुकोणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार