लाइव न्यूज़ :

फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी, इस फिल्म में आ सकते हैं नजर

By अमित कुमार | Updated: July 21, 2020 10:02 IST

जल्द ही दीपिका शाहरुख खान के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इन दोनों को साथ देखने के लिए फैंस भी उत्साहित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म शाहरुख खान के साथ की थी। सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के लिए इस जोड़ी को कास्ट कर लिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की ऑफिश्यली घोषणा कर दी जाएगी।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन दोनों को साथ देखने के लिए फैंस अक्सर बेताब रहते हैं। ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में साथ काम करने वाली इस जोड़ी को फैंस ने हमेशा पसंद किया है। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म शाहरुख खान के साथ की थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वॉर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की यशराज फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को साइन किया गया है। यशराज फिल्म्स अपने 50 साल पूरे होने का जश्न शानदार तरीके से मनाना चाहता है और इसलिए प्रोडक्शन हाउस धमाकेदार फिल्मों की लाइन लगाने वाला है। सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के लिए इस जोड़ी को कास्ट कर लिया गया है। 

फिल्म को लेकर एक्साइटेड दीपिका और शाहरुख के फैंस 

हालांकि, इस खबर को लेकर जब प्रोडक्शन हाउस से पूछा गया तो इस पर उन्होंने अभी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। दोनों की ही पब्लिसिटी टीम की ओर से भी अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की ऑफिश्यली घोषणा कर दी जाएगी। दीपिका और शाहरुख खान एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। 

बाहुबली प्रभास के साथ फिल्म कर सकती हैं दीपिका पादुकोण

वहीं जयंती फिल्म्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि दीपिका पादुकोण और प्रभास जल्द ही एकसाथ नजर आने वाले हैं। फिलहाल, फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 'प्रभास 21' रखा गया है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म साइंस फिक्शन जॉनर पर आधारित होगी। फिल्म बड़े बजट की है, जिसे फिल्ममेकर नाग अश्विन बना रहे हैं। दीपिका और प्रभास की एकसाथ ये पहली फिल्म होने वाली है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानदीपिका पादुकोणबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल