लाइव न्यूज़ :

पुण्यतिथि विशेष: श्रीदेवी के ना भूलने वाले वे गाने जो आज भी फैंस को थिरकने पर करते हैं मजबूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 24, 2019 09:49 IST

24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से एक्ट्रेस का निधन को हो गया था। एक साल हो गया है एक्ट्रेस को अपने चाहने वालों को छोड़कर जाए हुए।

Open in App

श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से एक्ट्रेस का निधन को हो गया था। एक साल हो गया है एक्ट्रेस को अपने चाहने वालों को छोड़कर जाए हुए। श्रीदेवी जितना अच्छा अभिनय करती थीं उतना ही अच्छा डांस भी करती थीं।  आइए जानते हैं श्रीदेवी के बेहतरीन गानें जो आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर करते हैं।

मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं चांदनी फिल्म के इस गाने का परिचय देने की जरूरत नहीं है।तमाम सफलता का स्वाद चख चुका ये गाना आज भी फैंस के दिलों पर राज करता है।

लम्हें फिल्म के मेरी बिंदिया गाने में उनके अल्हड़ अंदाज में श्रृंगार को भी फैंस से वाहवाही मिली। इस गाने को श्रीदेवी के डांस ने चार चांद लगाए। गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे और इसे लता मंगेशकर ने गाया था।

मोरनी बागा मा बोले पर जब श्रीदेवी ने  डांस किया तो सभी को भा गया। लम्हें फिल्म के इस गाने के बोल जितने अच्छे हैं उतनी ही खूबसूरती से इसे अभिनेत्री ने पेश भी किया था।

मैं नागिन तू सपेरा इस  गाने में श्रीदेवी ने नागिन के रूप वाला डांस किया था। ये गीत अपने समय का सुपरहिट गीत साबित हुआ था। जैसा डांस उन्होंने इस फिल्म में किया था वैसा शायद ही आज की तारीख में कोई कर पाए।

हिम्मतवाला फिल्म का नैनों में सपना गाना से भला कौन रुबरु नहीं है। ये गाना आज भी फैंस के जेहन में जिंदा है। इस फिल्म में उन्होंने जितेंद्र के साथ 'ता थइया ता थइया' की धुन पर डांस किया था।

मिस्टर इंडिया का ही एक और गाना था जिसनें श्रीदेवी ने अपने डांस  का जल्वा बिखेरा। काटे नहीं कटते ये गाना सभी को आज भी दिल में राज करता है। इश्क में डूबा हर इंसान एक बार इस गाने पर जरुर थिरकता होगा।

1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में एक बार फिर लोगों को श्रीदेवी के डांस से मोहित कर लिया। हवा हवाई गाने पर जब वह थिरकीं तो हर किसी ने अपनी सांसे थाम लीं। इस गाने का हाल ही में विद्या  बालान की फिल्म में भी डाला गया है। 

टॅग्स :श्रीदेवीपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?