लाइव न्यूज़ :

डेविड धवन की बिगड़ी तबीयत, 'जुग जुग जियो' का प्रमोशन छोड़ अस्पताल पहुंचे वरुण धवन

By अनिल शर्मा | Updated: June 16, 2022 12:06 IST

डेविड धवन की तबीयत कैसे खराब हुई, इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर को एडवांस स्टेज की डायबिटीज है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि डेविड धवन को एडवांस स्टेज की डायबिटीज हैडायबिटीज के कारण डेविड की इससे पहले भी कई बार तबीयत बिगड़ चुकी है

मुंबईः मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन की बुधवार अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डेविड धवन की तबीयत जब बिगड़ी, उस वक्त उनके बेटे वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म जुग जुग जियों के प्रमोशन में व्यस्त थे। पिता की तबीयत के बारे में जैसे ही वरुण को मालूम हुआ वह बीच प्रमोशन ही तुरंत अस्पताल पहुंचे।

डेविड धवन की तबीयत कैसे खराब हुई, इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर को एडवांस स्टेज की डायबिटीज है। डायबिटीज के कारण डेविड की इससे पहले भी कई बार तबीयत बिगड़ चुकी है। और इस बार भी इसी वजह से उनकी तबीयत खराब होने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

वरुण धवन को पिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही मिली वह प्रमोशन को छड़कर पिता का हालचाल जानने तुरंत अस्पताल पहुंचे। वरुण की जुगजुग जियों 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में वरुण के अलावा कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी लीड रोल में है। फैमिली ड्रामा फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है।

टॅग्स :वरुण धवनहिन्दी सिनेमा समाचारकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!