लाइव न्यूज़ :

गोविंदा, गुलशन ग्रोवर और महिमा चौधरी के साथ डांडिया लेकर झूमेगा पटना, एक अक्टूबर को होगा धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2022 19:45 IST

बॉलीवुड सुपर स्टार गोविंदा, खलनायक गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री महिमा चौधरी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ यह शाम गुलजार होने वाली है, तो भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार भी डांडिया रास 2.0 में अपनी अदाकारी से धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकोविड महामारी के बाद पहली बार पटना में डांडिया का इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा हैं।गोविंदा ने कहा कि बिहार की धरती और वहाँ के लोगों से बहुत स्नेह और सम्मान मिलता है।

पटनाः राजधानी पटना वासियों के लिए यह दशहरा बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस बार दशहरा के अवसर पर 1 अक्टूबर 2022 को  मिलर हाई स्कूल ग्राउन्ड, वीरचंद पटेल पथ, पटना में डांडिया रास 2.0 का भव्य आयोजन होने वाला है।

यह आयोजन कई मायनों में खास है, क्योंकि कोविड महामारी के बाद पहली बार पटना में डांडिया का इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा हैं, जिसमें बॉलीवुड सुपर स्टार गोविंदा, खलनायक गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री महिमा चौधरी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ यह शाम गुलजार होने वाली है, तो भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार भी डांडिया रास 2.0 में अपनी अदाकारी से धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। 

वहीं, डांडिया रास 2.0 में शामिल होने पटना आ रहे गोविंदा ने कहा कि बिहार की धरती और वहाँ के लोगों से बहुत स्नेह और सम्मान मिलता है। इस बार भी डांडिया में धमाल होगा। इसलिए हम पटनवासियों से आग्रह करेंगे कि आप भी आईए डांडिया रास 2.0 में और मेरे साथ डांडिया खेल कर अपने दशहरे को यादगार बनाईए।

इस कार्यक्रम को लेकर गुलशन ग्रोवर और महिमा चौधरी ने भी अपनी एक्साइटमेंट का इजहार किया और कहा कि 1 अक्टूबर को पटनवासियों के साथ बेहद मजा आने वाला है। बता दें कि हंगामा मीडिया ग्रुप और बिहार ईवेंट ग्रुप द्वारा आयोजित किए जा रहे इस डांडिया रास 2.0 में  बॉलीवुड स्टार के धमाल भरे शाम में भोजपुरी तड़का भी खूब लगने वाला हैं, क्योंकि डांडिया रास 2.0 में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, स्टार प्लस के शो रज्जो फ़ेम व भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री पाखी हेगड़े भी शामिल होंगी।

उनके साथ मशहूर अभिनेता के के गोस्वामी, पायस पंडित, खुशबू उत्तम,  श्यामली श्रीवास्तव, अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत, रैपर हितेश्वर ,अमरीश सिंह, कृष्ण कुमार, संजय भूषण पटियाला भी नजर आएंगे तो रवि रंजन और माही खान, अपनी मदमस्त एंकरिंग से डांडिया रास 2.0 का यादगार समा बांधते दिखेंगे।

डांडिया रास 2.0 में फिल्मों सितारों के अलावा और भी बहुत कुछ खास व नया होने वाला है, जो आज तक एक साथ पटना में नहीं हुआ है। डांडिया रास 2.0 में पटना के लोगों के रेड कार्पेट भी सजेगा और लोग लाइव म्यूजिक डीजे का भी मजा ले सकेंगे। इसके अलावा लाइव परफ़ॉर्मेंस के साथ फ्री डांडिया सटीक भी मिलेगा। इन सबके साथ डांडिया रास 2.0 में पटना वाले मजेदार जायके का लुत्फ भी उठाया पाएंगे।

टॅग्स :बिहारपटनागोविंदा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास