लाइव न्यूज़ :

मशहूर नृत्यांगना,कोरियोग्राफर अमला शंकर का निधन, 101 साल पर ली अंतिम सांस

By भाषा | Updated: July 24, 2020 13:39 IST

90 वर्ष की उम्र तक सक्रिय रहीं अमला शंकर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने 2011 में ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे मशहूर नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह उम्र संबंध परेशानियों का सामना कर रहीं थीं

 मशहूर नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह उम्र संबंध परेशानियों का सामना कर रहीं थीं और नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

शंकर मशहूर नर्तक एवं कोरियोग्राफर उदय शंकर की पत्नी और दिग्गज सितार वादक पंडित रवि शंकर की भाभी हैं। उनकी पोती एवं नृत्यांगना श्रीनंदा शंकर ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ आज हमारी ‘थम्मा’ हमें छोड़ गईं। वह 101 वर्ष की थी। हमने पिछले महीने ही उनका जन्मदिन मनाया था। काफी बेचैन हूं, मुम्बई और कोलकाता के लिए कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है।

भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एक युग का अंत। ....जो कुछ भी दिया उसके लिए शुक्रिया।’’ 90 वर्ष की उम्र तक सक्रिय रहीं अमला शंकर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने 2011 में ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से नृत्य की दुनिया को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल