लाइव न्यूज़ :

Munna Badnaam Hua Teaser:‘दबंग 3’ का ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ टीजर हुआ रिलीज, वरीना हुसैन संग सलमान खान ने लगाए ठुमके

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 29, 2019 09:45 IST

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के ट्रेलर और गानों को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बार फिल्म में सलमान खान के डांस की तारीफ हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान एक के बाद एक फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने के तैयार हैं। अब वह भारत के बाद दबंग 3 के जरिए फैंस को मनोरंजित करने को तैयार हैं।

सलमान खान एक के बाद एक फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने के तैयार हैं। अब वह भारत के बाद दबंग 3 के जरिए फैंस को मनोरंजित करने को तैयार हैं। यह फिल्म दबंग सीरीज का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसको फैंस जमकर पंसद कर रहे हैं।  अब धीरे धीरे फिल्म के गाने रिलीज होने लगे हैं। जिस गाने का फैंस को इंतजार था मुन्ना बदनाम हुआ उसको टीजर रिलीज कर दिया गया है।

अभी इस गाने का फुल वर्जन रिलीज नहीं किया गया है। इस गाने की महज कुछ झलकियां सलमान के द्वारा पेश की गई हैं। खास बात ये है कि ये फैंस को जमकर पसंद आई है। गाने का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 

गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाने में चुलबुल पांडे का स्वैग देखने को मिल रहा है। गाने के टीजर ने रिलीज होते ही कुछ ही घंटो में लाखो व्यूज पा लिए। इससे पहले इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था। इस ऑडियो को लोगों ने जमकर पसंद किया था।

इस गाने को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है कि कमाल खान की आवाज बादशाह का रैप और चुलबुल पांडे की दबंगई। सुनिए मुन्ना बदनाम हुआ। इससे पहले बदंग 3 का एक और गाना यूं करके रिलीज हुआ था। जो फैंस को जमकर पसंद आया था।

दबंग 3 को प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं। ये फिल्म सलमान खान के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में सलमान खान  के साथ सोनाक्षी सिन्हा , किच्चा सुदीप और साईं मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। 

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खानसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया