लाइव न्यूज़ :

Dabangg 3 Song: सलमान खान की 'दबंग 3' का 'हुड हुड दबंग' गाना हुआ रिलीज, मुंह से आग निकालते नजर आए भाईजान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 14, 2019 16:40 IST

सलमान खान एक नई फिल्म दबंग 3 के जरिए जल्द से जल्द फैंस से रूबरू होने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान एक बार फिर से एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं। सलमान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

सलमान खान एक बार फिर से एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं। सलमान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ऐसे में हुड हुड दबंग बॉलीवुड के खास गानों में से एक है जो हमेशा से धूम मचाता रहा है।दबंग  की फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में इस गाने को नए रूप में पेश किया गया है। इस गाने में इस बार ट्रपल मनोरंजन और डांस का डोज पेश किया गया है।

दबंग 3 में हुड हुड दबंग 3 के जरिए सलमान फैंस के लिए एक नया टेस्ट लेकर आए हैं। इसके साथ ही फैंस एक बार फिर से गाने के साथ झूम उठेंगे। फिल्म के इस टाइटल ट्रेक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का ऑडियो पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

इस ऑडियो को 10 मिलियन बार देखा गया है। अब चुलबुल पांडे ने फिल्म का वीडियो गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान ने दबंग 3 की एल्बम में से सबसे पहले टाइटल गाने को फैंस के सामने पेश किया है। इस गाने से फिल्म के मनोरंजन के बारे में पता लग सकता है।महेश्वर में 500 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अहिल्या किले के घाटों पर इसको फिल्माया गया है।

गाने में एंटरटेनमेंट और भव्यता देखने को मिल रही है। गाने में सलमान ने स्पेशल स्टेप भी देखने को मिल रहे हैं। उम्मीद ये है डांस स्टेप फैंस के बीच छा जाने वाले हैं। गाने में सलमान मुंह से आग उगलते तक नजर आ रहे हैं।

प्रसिद्ध जोड़ी साजिद-वाजिद द्वारा रचित इस गाने को शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है। वही, जलीस शेरवानी और दानिश साबरी द्वारा लिखित "हुड हुड दबंग" को दिव्या कुमार, शबाब साबरी और साजिद ने अपनी आवाज दी है। फिल्म 20 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :सलमान खानदबंग ३ मूवीसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?