लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग्स मामलाः एनसीबी ने एक विदेशी नागरिक को एमडी के साथ किया गिरफ्तार, अब तक 18 की हो चुकी है गिरफ्तारी

By अनिल शर्मा | Updated: October 7, 2021 10:20 IST

रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने बीती रात बांद्रा इलाके से एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार है जिसके पास से व्यावसायिक मात्रा में मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी ने क्रूज ड्रग्स मामले में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया हैशख्स के पास से व्यावसायिक मात्रा में मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुई है

मुंबईः मुंबई के तट के पास एक क्रूज पोत से मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में एनसीबी ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने बीती रात बांद्रा इलाके से एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार है जिसके पास से व्यावसायिक मात्रा में मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुई है। मामले में अब तक एनसीबी 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं इसके पहले गिरफ्तार चार लोगों को यहां की एक अदालत ने 14 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अदालत से कहा कि गोपाल आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोड़ा क्रूज पोत पर कार्यक्रम के आयोजक थे, जिस दौरान कथित तौर पर मादक पदार्थों का सेवन किया गया।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर. एम. नार्लिकर ने उन्हें मादक पदार्थ रोधी एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। एनसीबी ने गोवा जाने वाली पोत पर शनिवार को छापेमारी के बाद से इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल