लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को भेजा गया जेल, शरद पवार के खिलाफ की थी आपत्तिजनक पोस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2022 14:04 IST

ठाणे अपराध शाखा के अधिकारियों ने बुधवार को चिताले को एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जिन्होंने अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री को अदालत ने रविवार को 18 मई तक ठाणे पुलिस की हिरासत में भेज दिया थाइससे पहले मुंबई, अकोला और धुले जिलों में भी अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया थाशरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर सोमवार केतकी चिताले को गिरफ्तार किया गया था

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में गिरफ्तार की गई मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चिताले (29) को सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में गत शनिवार को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।

अदालत ने रविवार को उसे 18 मई तक ठाणे पुलिस की हिरासत में भेज दिया था। ठाणे अपराध शाखा के अधिकारियों ने बुधवार को चिताले को एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जिन्होंने अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले पुणे साइबर पुलिस ने रविवार को कहा था कि अभिनेत्री को हिरासत में रखने की ठाणे पुलिस की अवधि पूरी होने के बाद वह अभिनेत्री की हिरासत की मांग करेंगे। पुणे साइबर पुलिस ने भी अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई, अकोला और धुले जिलों में भी अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इन थानों में भारतीय दंड संहिता की धारा 500, 501, 505(2) और 153 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। चिताले द्वारा साझा किए गए पोस्ट में ‘‘नरक इंतजार कर रहा है’’ और ‘‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं’’ जैसी बातें हैं, जिसमें कथित तौर पर वरिष्ठ राकांपा नेता शरद पवार पर निशाना साधा गया है। 

टॅग्स :शरद पवारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल