लाइव न्यूज़ :

200 करोड़ की रंगदारी मामले में कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2022 15:32 IST

शनिवार को हुई सुनवाई में अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सभी पक्षों को चार्जशीट और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजमानत और अन्य लंबित आवेदनों पर सुनवाई 10 नवंबर को होगीअदालत ने ईडी को सभी पक्षों को चार्जशीट उपलब्ध कराने का निर्देश दियाजांच एजेंसी ने 17 अगस्त को अभिनेत्री के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। शनिवार को हुई सुनवाई में अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सभी पक्षों को चार्जशीट और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान अभिनेत्री अदालत में पेश हुईं। अब इस मामले में जमानत और अन्य लंबित आवेदनों पर सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

जांच एजेंसी ने 17 अगस्त को अभिनेत्री को मामले में आरोपी के तौर पर नामजद करते हुए आरोपपत्र दाखिल किया था। इससे पहले सितंबर में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामले के सिलसिले में आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान, बॉलीवुड अभिनेत्री ने चंद्रशेखर के साथ छह महीने तक रिश्ते में रहने की बात स्वीकार की थी, लेकिन उन्होंने यह दावा भी किया था कि उन्हें उसकी गतिविधियों के बारे में नहीं पता था। 

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की ज्वैलरी गिफ्ट की थी। उन्होंने कथित तौर पर अभिनेत्री और उसके परिवार के सदस्यों को कई महंगी कारें, महंगे बैग, कपड़े, जूते और महंगी घड़ियां भी उपहार में दी थीं। सलाखों के पीछे कैद सुकेश चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को धोखा देने का आरोप है।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़मनी लॉऩ्ड्रिंग मामलादिल्लीकोर्टबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव