लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने चंद मिनट में बनाई शानदार पेंटिंग, वीडियो देखकर फैंस हुए मुरीद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2020 10:54 IST

सलमान खान ने एक खास पेंटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान ने दो मिनट में पूरी पेंटिंग बना दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपेंटिंग बनाते हुए सलमान खान कहो ना प्यार है गाना गाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग भी कैंसिल हो गई है।

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। ऐसे में नोरंजन जगत पर भी इसका गहरा असर पड़ा है। कई फिल्म और सीरियल्स की शूटिंग कैंसिल हो गई है। जिस कारण से बॉलीवुड सितारे इन दिनों घर पर ही हैं। ऐसे में सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग भी  कैंसिल हो गई है। जिस कारण से सलमान घर में अपना समय बिता रहे हैं। सभी को पता है कि सलमान को पेंटिंग का खासा शौक है।

ऐसे में सलमान खान ने एक खास पेंटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान ने दो मिनट में पूरी पेंटिंग बना दी है। पेंटिंग बनाते हुए सलमान खान कहो ना प्यार है गाना गाते नजर आ रहे हैं।

पेंटिंग में सलमान ने एक मां और बच्चे की तस्वीर बनाई है। सलमान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान ने स्कैच से ये पेंटिंग बनाई है। सलमान की इस पेंटिंग पर यूजर्स भी दीवाने हो रहे हैं और तरह तरह के कमेंट वीडियो पर कर रहे हैं।

कुछ यूजर्स सलमान के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में सलमान ऑलिव रंग की टीशर्ट पहने दिख रहे हैं। सलमान खान का रूप सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। 

सलमान के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स फैंस से शेयर कर रहे हैं कि वह इन दिनों घर पर रह कर क्या कर रहे हैं।हाल ही में आयुष्मान खुराना ने भी सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट की। वहीं करीना कपूर ने हलवा खाते की फोटो शेयर की थी। तो कैटरीना कैफ ने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था।

टॅग्स :कोरोना वायरससलमान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल