लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह की इस फिल्म पर पड़ा कोरोना वायरस का असर, मूवी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसल?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 11, 2020 11:21 IST

बॉलिवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड फिल्म 83 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि फिल्म का ट्रेलर का लॉन्च इवेंट कोरोना वायरस के चलते कैंसल कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 83 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली हैफिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 83 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है।फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म '83' के मेकर्स बड़े पैमाने पर फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च इवेंट का प्लान बना रहे थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे कैंसल कर दिया गया है। यानि फिल्म का ट्रेलर अभी फिलहाल फैंस के सामने पेश नहीं किया जाएगा।

खबर के अनुसार 83 का ट्रेलर 11 मार्च को रिलीज किया जाने वाला था। '83' के ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव शामिल होने वाले के कयास लगाए जा रहे थे। 

लेकिन सभी को कोरोना वायरस के चलते एक जगह पर अधिक लोगों के एकट्ठा ना होने की सलाह दी गई। यही कारण है कि फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज को फिलहाल के लिए आगे बड़ा दिया है। ये ट्रेलर कब तक के लिए आगे बढाया गया है अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं हैं।

फिल्म में दीपिका-रणवीर

शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 83 में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नजर आने वाली हैं। जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया है।

फिल्म में दीपिका एक कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं। ऐसे में दोनों को एक बार फिर से पर्दे पर साथ में देखने को फैंस बेताब हैं। अब तक दीपिका रणवीर ने जो भी फिल्में की हैं वो सभी पर्दे पर हिट हुई हैं।

फिल्म से रणवीर सिंह ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। 83 की बात करें तो यह 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।  

टॅग्स :83 मूवीरणवीर सिंहदीपिका पादुकोणकपिल देव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया