लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के कारण घर पर हो रहे हैं बोर तो आई एक खुशखबरी, दूरदर्शन फिर प्रसारित करेगा रामायण-महाभारत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2020 15:44 IST

कोरोना के कारण ना तो कई फिल्म रिलीज हो रही है या ना ही किसी सीरियल की शूटिंग इन दिनों हो पा रही है। कई टीवी चैनल शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने पर मजबूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कारण ना तो कई फिल्म रिलीज हो रही है या ना ही किसी सीरियल की शूटिंग इन दिनों हो पा रही है।कई टीवी चैनल शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने पर मजबूर हैं।

कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने भारत में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में इन दिनों हर कोई अपने घर पर वक्त गुजार रहा है। कोरोना वायरस की चोट मनोरंजन इंडस्ट्री पर पड़ी है। कोरोना के कारण ना तो कई फिल्म रिलीज हो रही है या ना ही किसी सीरियल की शूटिंग इन दिनों हो पा रही है। कई टीवी चैनल शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने पर मजबूर हैं।

ऐसे में फैंस भी फिर से वही सब देखकर बोर हो रहे हैं। फैंस घर पर बैठकर सीरियल्स भी नहीं देख पा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मांग तेजी से उठी है। दरअसल सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर से रामायण और महाभारत दिखाए जाने की मांग कर रहे हैं।

ऐसे में खबर आई है कि अब वाकई में दूरदर्शन ने भी फैसला किया है वो एक दौर के बेहद लोकप्रिय टीवी शो रामायण और महाभारत का रिपीट टेलीकास्ट करेगा। रामायण और महाभारत आज तक दूरदर्शन के सबसे फेमस शोज हैं। इन शोज ने अपने वक्त पर इतिहास रच दिया था। इन सीरियल्स को देखने के लिए फैंस दीवाने रहा करते थे।

ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसार भारती के शशि शेखर ने ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए ये खबर जारी की है और बताया है कि ये शोज किस वक्त प्रसारित किए जाएंगे इसका टाइम स्लॉट भी जल्द ही बता दिया जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में रामायण की स्टार कास्ट द कपिल शर्मा शो पर आई थी। रामायण के किरदारों को उस वक्त वाकई में भगवान स्वरूप ही मानने लगे थे। वह जिस भी शहर या गांव-कस्बे में ये कलाकार जाया करते थे उन्हें भगवान सरीखा ही सम्मान दिया जाता था। ऐसे में अगर वाकई में फिर से रामायण और महाभारत पेश किया जाता है तो फैंस के लिए काफी खुशी की बात होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसरामायणमहाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

बॉलीवुड चुस्कीकौन थे पंकज धीर?, "महाभारत" में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त की भूमिका निभाकर...

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?