लाइव न्यूज़ :

जानिए किस टीवी चैनल पर आज से रामायण, महाभारत का होगा प्रसारण, मुफ़्त हैं दोनों चैनल नहीं देना होगा एक भी पैसा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2020 09:44 IST

टीवी के चर्चित सीरियल 'महाभारत' 2 अक्टूबर 1988 को दूरदर्शन पर शुरू हुआ था और 24 जून 1990 तक इसके 94 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। उस समय 'महाभारत' एक घंटे का आता था।

Open in App
ठळक मुद्देऐसे में सरकार ने इस बात को मान लिया है और ऐलान किया है कि दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण दिखाई जाएगी। रामायण के बाद महाभारत के प्रसारित होने की भी घोषणा की गई है।

कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने भारत में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में इन दिनों हर कोई अपने घर पर वक्त गुजार रहा है। कोरोना वायरस की चोट मनोरंजन इंडस्ट्री पर पड़ी है। कोरोना के कारण ना तो कई फिल्म रिलीज हो रही है या ना ही किसी सीरियल की शूटिंग इन दिनों हो पा रही है। कई टीवी चैनल शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने पर मजबूर हैं।

ऐसे में सरकार ने इस बात को मान लिया है और ऐलान किया है कि दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण दिखाई जाएगी। मंत्री सूचना और प्रसारण प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि जनता की मांग पर यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम कल, शनिवार 28 मार्च से डीडी नेशनल में 'रामायण' का पुन: प्रसारण शुरू कर रहे हैं, एक एपिसोड सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे तक, दूसरा शाम 9 बजे से रात 10 बजे तक आएगा।

वहीं, रामायण के बाद महाभारत के प्रसारित होने की भी घोषणा की गई है।सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर बताया है कि 28 मार्च से डीडी भारती पर दोपहर 12.00 बजे और शाम 7.00 बजे 'महाभारत' के रोज 2 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।

खास बात ये कि रामायण और महाभारत देखने के लिए फैंस को कई पैसे नहीं देने होंगे। ये दो शोज सभी की टीवी पर मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। रामायण दूरदर्शन और महाभारत डीडी भारती पर पेश किया जाएगा।

'महाभारत' 2 अक्टूबर 1988 को दूरदर्शन पर शुरू हुआ था और 24 जून 1990 तक इसके 94 एपिसोड प्रसारित किए गए थे।रामायण के किरदारों को उस वक्त वाकई में भगवान स्वरूप ही मानने लगे थे। वह जिस भी शहर या गांव-कस्बे में ये कलाकार जाया करते थे उन्हें भगवान सरीखा ही सम्मान दिया जाता था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनरामायणमहाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

बॉलीवुड चुस्कीकौन थे पंकज धीर?, "महाभारत" में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त की भूमिका निभाकर...

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?