लाइव न्यूज़ :

कांतारा के 'वराह रूपम' गाने पर विवाद खत्म, फिल्म के मेकर्स ने जीता केस, जानें मामला

By अनिल शर्मा | Updated: December 5, 2022 13:44 IST

शनिवार को अभिनेता-फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी ने ट्विटर पर यह खबर साझा की। उन्होंने कन्नड़ में लिखा। “हमने वराहरूपम केस को देवताओं के आशीर्वाद और लोगों के प्यार से जीत लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांतारा फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। केरल के एक बैंड ने फिल्म के गीत वराहरूपम को उनके गीत का नकल बताया था।कांतारा बॉक्स-ऑफिस पर विश्व स्तर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

केरलः कांतारा के निर्माताओं ने थैक्कुडम ब्रिज द्वारा दायर मुकदमे को जीत लिया है। केरल के  'थैक्कुडम ब्रिज' बैंड ने अक्टूबर में कांतारा के मेकर्स पर इसके गीत वराह रूपम को नवरसम की नकल करार देते हुए अदालत में केस किया था। मातृभूमि मुद्रण और पब्लिशिंग कंपनी लिमिटेड (MPPCL) ने होम्ब्ले फिल्म्स और मेकर्स पर साहित्यिक चोरी के आरोप को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक किया था। और फिर अदालत चले गए थे। 

इस बीच फिल्म के निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने अपने फैंस के साथ खुशी शेयर करते हुए बताया कि वह इस गाने के केस को जीत चुके हैं और उनका 'वराह रूपम' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोझिकोड के साथ-साथ पलक्कड़ जिला अदालतों में मामला दायर किया गया था। कोझिकोड अदालत में दायर याचिका इस आधार पर वापस कर दी गई कि इसे वाणिज्यिक अदालत के समक्ष पेश किया जाना है। दूसरे वादी के मामले में, पलक्कड़ अदालत ने क्षेत्राधिकार की कमी का हवाला देते हुए वादी को वापस कर दिया। अदालत ने पाया कि कोझिकोड जिला न्यायालय के समक्ष मुकदमा दायर किया जाना है क्योंकि MPPCL का पंजीकृत कार्यालय कोझिकोड में था।

शनिवार को अभिनेता-फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी ने ट्विटर पर यह खबर साझा की। उन्होंने कन्नड़ में लिखा। “हमने वराहरूपम केस को देवताओं के आशीर्वाद और लोगों के प्यार से जीत लिया है। हम लोगों के अनुरोध पर विचार करते हुए बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गाने को रिलीज करने जा रहे हैं।”

यह फिल्म पिछले महीने प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। हालांकि थैक्कुडम ब्रिज ने वराहरूपम गीत को साहित्यिक चोरी करार दिया था और अदालत का रुख किया था। फिल्म के मेकर्स ने इसके बाद गाने को ओटीटी से हटा दिया था। 

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर विश्व स्तर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ एक ड्रीम रन कर रही है। कर्नाटक में, यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है।

टॅग्स :साउथ सिनेमाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया