लाइव न्यूज़ :

9 साल पहले इस फिल्म में दिखाई गई थी कोरोना जैसे वायरस के फैलने की कहानी, देखें वीडियो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 15, 2020 16:39 IST

स्टीवन सोडरबर्ग के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कोरोना की भविष्यवाणी की गई है। फिल्म में दिखाया गया था कि एक वायरस महामारी का कारण बन जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म की कहानी से लोग खुद को वर्तमान परिस्थितियों से रिलेट कर पा रहे हैं।इस फिल्म में केट विंसलेट, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, मैट डैमन, जूड लॉ जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

वर्तमान में कोरोना का कहर पूरी दुनिया में जारी है। इससे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कई फिल्में प्रभावित हुई है। इस बीच साल 2011 में रिलीज हॉलीवुड फिल्म 'कंटेजियन' काफी चर्चा में है। स्टीवन सोडरबर्ग के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कोरोना की भविष्यवाणी की गई है। फिल्म में दिखाया गया था कि एक वायरस महामारी का कारण बन जाएगा। इसकी कहानी एक शेफ के ईद-गिर्द घूमती है, जो संक्रमित मांस को छूने के बाद हाथ नहीं धोता है। उसके बाद वह दूसरे लोगों से हाथ मिलाता है और वायरस फैलना शुरू हो जाता है। 

शेफ का किरदार एक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो के किरदार से हाथ मिलाता है। इसके बाद ग्वेनेथ हॉन्ग कॉन्ग में एक अजीब बीमारी महसूस करती हैं। वह इसके बाद यूएस लौट आती हैं लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो जाती है और फिर वायरस तेजी से फैलना शुरू हो जाता है। दिलचस्प यह है कि फिल्म में वायरस के फैलने का कारण सुअर और चमगादड़ के मांस को बताया गया है। हालिया खबरों में भी ऐसा दावा किया गया है कि कोरोना वायरस चमगादड़ के मांस से फैल रहा है। फिल्म की कहानी से लोग खुद को वर्तमान परिस्थितियों से रिलेट कर पा रहे हैं। 

फिल्म में खाली शहर, स्पेशल वार्ड्स में भर्ती बड़ी संख्या में मरीज और खुद को घरों में कैद किए हुए लोग जैसे सीन्स दिखाए गए हैं जो वर्तमान परिस्थिति के लिहाज से काफी डरावने हैं। लोग फिल्म को ऑनलाइन खरीदकर देखने की कोशिश कर रहे हैं। कई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स पर यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है। इस फिल्म में केट विंसलेट, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, मैट डैमन, जूड लॉ जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?