लाइव न्यूज़ :

इंदौर के थाने में दक्षिणपंथी संगठन ने तापसी पन्नू के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है अभिनेत्री पर आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2023 09:49 IST

थाना प्रभारी कपिल शर्मा ने कहा कि "हम पन्नू के खिलाफ पेश शिकायत की जांच कर रहे हैं। अभी इस पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जांच के बाद इस विषय में उचित कदम उठाए जाएंगे।" 

Open in App
ठळक मुद्दे तापसी पन्नू के खिलाफ इंदौर के एक थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है।एक दक्षिणपंथी संगठन ने अभिनेत्री पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते स्थानीय संगठन हिंद रक्षक के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने अभिनेत्री की खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

इंदौरः फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ इंदौर के एक थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है। यहां के एक दक्षिणपंथी संगठन ने अभिनेत्री पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 संगठन ने कहा कि तापसी पन्नू ने एक फैशन शो में अंग प्रदर्शन करने वाले परिधान के साथ देवी लक्ष्मी की छवि वाला हार पहनकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। छत्रीपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी कपिल शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘स्थानीय संगठन हिंद रक्षक के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने हमें शिकायत की है कि पन्नू ने मुंबई में कुछ दिन पहले एक फैशन शो के दौरान अंग प्रदर्शन करने वाले परिधान के साथ एक ऐसा हार पहना था जिसमें देवी लक्ष्मी की छवि उकेरी गई थी।’’

शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि पन्नू के इस कृत्य से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा, "हम पन्नू के खिलाफ पेश शिकायत की जांच कर रहे हैं। अभी इस पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जांच के बाद इस विषय में उचित कदम उठाए जाएंगे।" 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :तापसी पन्नूइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?