लाइव न्यूज़ :

कंगना की बढ़ी मुश्किलें, कहा था- असली आजादी 2014 में मिली, दर्ज कराई गई शिकायत

By अनिल शर्मा | Updated: November 12, 2021 07:58 IST

कंगना के इस बयान के बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने कहा, आरएसएस इस तथ्य को कभी स्वीकार नहीं कर सका कि उनके ब्रिटिश आकाओं को 1947 में छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना के खिलाफ उनके बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई हैआम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति मेनन ने अभिनेत्री के बयान को लेकर FIR दर्ज करने की मांग की है

मुंबईः आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति मेनन ने कंगना रनौत के खिलाफ उनके बयान- असली आजादी 2014 में मिली को लेकर मुंबई मं शिकायत दर्ज कराई है। मेनन ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कर बॉलीवुड अभिनेत्री खिलाफ एक कॉन्क्लेव में उनकी देशद्रोही टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

गौरतलब है कि टाइम्स नाउ समिट 2021 में कंगना ने कहा था, ‘सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, यकीनन। पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी। जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।’

प्रीति मेनन ने ट्वीट में शिकायत की जानकारी देते हुए लिखा- मुंबई पुलिस को एक आवेदन दिया है। कंगना रनौत पर टाइम्स नाउ में उनके देशद्रोही और भड़काऊ बयानों के लिए धारा 504, 505 और 124ए के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया है। 

कंगना के इस बयान के बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने कहा, आरएसएस इस तथ्य को कभी स्वीकार नहीं कर सका कि उनके ब्रिटिश आकाओं को 1947 में छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। उनकी गुलामी की कोई सीमा नहीं थी। कोई आश्चर्य नहीं कि उन्होंने आधी सदी तक तिरंगा नहीं फहराया। 2014 में गुलामी की वापसी उनकी 'आजादी' थी। कंगना रनौत उनमें से सिर्फ एक हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!