लाइव न्यूज़ :

सिंगर पपॉन ने नाबालिग लड़की को किया KISS, पॉस्को एक्ट के तहत केस हुआ दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 23, 2018 12:32 IST

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पपॉन विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल पपॉन एक म्यूजिक रियलिटी शो वॉयस ऑफ इंडिया में एक कंटेस्टेंट को किस करके मुसीबत में फंस गए हैं।

Open in App

मुंबई, 23 फरवरी:  बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पपॉन विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल पपॉन एक म्यूजिक रियलिटी शो वॉयस ऑफ इंडिया में एक कंटेस्टेंट को किस करके मुसीबत में फंस गए हैं। खबरों के मुताबिक शो के बाद एक फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने एक बच्ची को किस किया था। उस किस का वीडियो अचानक से वायरल हो गया है जिस कारण  से  गायक की मुसीबतें बढ़ गई हैं। वीडियो के मुताबिक शो के दौरान वह एक छोटी सी बच्ची को रंग लगाते और किस करते हुए दिख रहे है। यह बच्ची रियलिटी शो में हिस्सा लेने आई थी।

 अब इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी जमकर आलोचना भी की जा रही है। वहीं, एक वकील ने इस मामले पर पुलिस में केस भी दर्ज करवाया है। जबकि सिंगर ने अपने फेसबुक पेज पर एक लाइव वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कंटेस्टेंट सिंगर्स के साथ लाइट मोमेंट शेयर करते दिख रहे हैं, जिसमें उन्होंने किस भी किया है। इस शो वह जज करते हुए भी नजर आ रहे हैं। यहां देखिए फेसबुक लाइव का पूरा वीडियो जिसमें पपॉन नाबालिग को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की एक वकील ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स  (पीओएससीओ ) को सिंगर के इस एक्ट के खिलाफ लेटर लिखा है। मैं इस पर खत में वकील रूना भूइयां ने शिकायत करते हुए लिखा है कि मैं हैरान हूं कि सिंगर पपॉन महांता ने होली का रंग लगाते हुए एक बच्ची को गलत तरीके से किस कर लिया। वहीं, अभी पूरी तरह से सिंगर की ओर से कोई इस मामले पर कोई आधिकारिक तौर पर बयान अभी तक नहीं आया है।

टॅग्स :पपॉन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की#Metoo: कैलाश खेर से जैकी श्रॉफ तक, इन 10 स्टार्स पर भी लगे कास्टिंग काउच और छेड़छाड़ के आरोप

बॉलीवुड चुस्कीइन बॉलीवुड सेलेब्स पर लग चुके हैं सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपपॉन किस मामले में बड़ा खुलासा, कंटेस्टेंट का बयान आपके होश उड़ा देगा

बॉलीवुड चुस्कीकंट्रोवर्सी के बाद सिंगर पपॉन ने रियालिटी शो से जज का पद छोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीरवीना टंडन के बाद फराह खान कूदीं विवाद में, नाबालिग लड़की ने कहा- पपॉन ने माता-पिता की तरह किस किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?