#Metoo: कैलाश खेर से जैकी श्रॉफ तक, इन 10 स्टार्स पर भी लगे कास्टिंग काउच और छेड़छाड़ के आरोप

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: October 8, 2018 09:24 PM2018-10-08T21:24:30+5:302018-10-08T21:24:30+5:30

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि 'क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था।

MeToo Celebrities accused of casting couch and molestation Tanushree Dutta Nana Patekar Rajat Kapoor Kailash Kher | #Metoo: कैलाश खेर से जैकी श्रॉफ तक, इन 10 स्टार्स पर भी लगे कास्टिंग काउच और छेड़छाड़ के आरोप

#Metoo: कैलाश खेर से जैकी श्रॉफ तक, इन 10 स्टार्स पर भी लगे कास्टिंग काउच और छेड़छाड़ के आरोप

जब से फिल्म 'आशिक बनाया आपने' की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने  एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, तब से लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं और बॉलीवुड के साथ-साथ देश भर से कई लोग तनुश्री को सपोर्ट कर रहे हैं। इसके अलावा #Metoo कैंपेन के जरिए कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं। ताजा मामलों में 'क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल, मशहूर लेखक चेतन भगत, सिंगर कैलाश खेर और एक्टर रजत कपूर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। हालांकि इस तरह के कई मामले पहले भी आ चुके हैं। आइये आपको बताते हैं नाना पाटेकर से  पहले किन-किन स्टार्स पर यौन शोषण के आरोप लगे है:

1.  फिल्म निर्देशक विकास बहल

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि 'क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था। कंगना का कहना था कि जब  हम जब 2014 में 'क्वीन' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त शादीशुदा होने के बावजूद भी बहल मेरे सामने यह शेखी बघारते थे कि वह रोज-रोज एक नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं। हम जब कभी भी मिलते थे वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे। मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था।'

2. सिंगर कैलाश खेर

हाल ही में एक पत्रकार ने कैलाश खेर पर आरोप लगाये है। पत्रकार ने कहा कि वो  कैलाश खेर के घर किसी इंटरव्यू के सिलसिले में गई थीं, वो उनके पास ही बैठी थी और  बार-बार कैलाश खेर  बात करने के बहाने उनकी  जांघ छू रहे थे, मैं बहुत असहज मेहसूस कर रही थी।

3. रजत कपूर

कई हिट फिल्मों में काम करने वाले रजत कपूर पर दो महिलाओं ने यही आरोप लगाया है। एक पत्रकार है वो रजत कपूर का टेलीफोनिक इंटरव्यू ले रही थीं, तब रजत ने पत्रकार से फिजूल के सवाल पूछने शुरू कर दिए।  उन्होंने कहा, "आवाज से तो लग रहा है कि आप बहुत सेक्सी होंगी"। इस बात का खुलासा महिला पत्रकार ने ट्वीट करके दी एक और महिला ने रजत के ऊपर आरोप लगाये है।  इन दो महिलाओं के आरोपों के बाद रजत ने तुरंत इनका जवाब दिया और माफ़ी मांगी

4. जैकी श्रॉफ

तब्बू की बड़ी बहन और एक्ट्रेस फराह नाज ने जैकी श्रॉफ पर आरोप लगाते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने तब्बू से छेड़छाड़ की थी| यही वजह बताई जाती है कि तब्बू और जैकी ने कभी साथ काम नहीं किया है।

5. आदित्य पंचोली

एक्टर आदित्य पंचोली  पर भी एक नौकरानी से बलात्कार करने का आरोप लगा था

6. इरफ़ान खान

एक्टर इरफ़ान खान भी भी यौन शोषण जैसे आरोपों से नहीं बच सके हैं फिल्म पान सिंह तोमर में इरफान खान की को-स्टार ममता पटेल ने उन पर यह आरोप लगाया था कि फिल्म की आउटडोर शूटिंग के दौरान इरफान ने उनका शारीरिक शोषण किया और चुप रहने की धमकी भी दी थी। लेकिन ये खबर बस अफवाह बनकर रह गई थी।

7. सिंगर पापोन
रियेलिटी शो "वॉयस ऑफ इंडिया" के जज पापोन पर यौन शोषण के आरोप लगे थे पापोन ने सेट पर होली की शूटिंग के दौरान एक नाबालिग कंटेस्टेंट को किस कर लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने ये वीडियो अपने फेसबुक पेज पर लाइव शेयर कर दिया था

8. शक्ति कपूर

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर भी 2005 में एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान  कास्टिंग काउच के केस में फंस चुके हैं।शक्ति  एक रिपोर्टर से उसका करियर बनाने की एवज में सेक्स की डिमांड करते दिखाई दिए थे। हालाँकि शक्ति कपूर ने इस आरोप के बाद प्रेस कांफ्रेंस करके सफाई भी दी थी।

9. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

एक्ट्रेस  ममता कुलकर्णी ने फिल्म "चाइना गेट" के दौरान  डायरेक्टर राजकुमार संतोषी यौन शोषण के आरोप लगाये थे

10. एक्टर शाइनी आहूजा

साल 2009 में एक्टर शाइनी आहूजा पर  उनकी नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद शाइनी को जेल भी जाना पड़ा था । इस आरोप के बाद उनका बॉलीवुड करियर भी लगभग खत्म हो गया है।

Web Title: MeToo Celebrities accused of casting couch and molestation Tanushree Dutta Nana Patekar Rajat Kapoor Kailash Kher

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे