लाइव न्यूज़ :

Commando 3 Review: विद्युत जामवाल के जबरदस्त एक्शन से सजी है कमांडो 3, पढ़ें जबरदस्त रिव्यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 29, 2019 10:28 IST

कमांडो फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग कमांडो 3 है। ऐसे में फिल्म में दबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देविद्युत जामवाल एक बार फिर एक एक्शन फिल्म लेकर फैंस के सामने आ गए हैं। आज फिल्म कमांडो 3 पर्दे पर रिलीज हो गई है।फिल्म देशभक्ति पर आधारित है।

विद्युत जामवाल एक बार फिर एक एक्शन फिल्म लेकर फैंस के सामने आ गए हैं। आज फिल्म कमांडो 3 पर्दे पर रिलीज हो गई है।फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। इस फिल्म में लीड रोल में द्युत जामवाल, गुलशन देवैया, अदा शर्मा, अंगीरा धर, राजेश तैलंग, सुमीत ठाकुर हैं। कमांडो फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग कमांडो 3 है। ऐसे में फिल्म में दबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है कि जब भारत सरकार को जब पता चलता है कि देश पर एक बहुत बड़े आतंकवादी हमले की साजिश होने जा रही है, तो वे अपने नंबर वन कमांडो करन सिंह डोगरा (विद्युत जामवाल) को बुलावा भेजते हैं। असल में आतंकवाद का सरगना बराक अंसारी (गुलशन देवइया) लंदन में बैठकर विडियो टेप के जरिए धर्म का सहारा लेकर युवाओं का ब्रेनवाश करने में लगा हुआ है। इस मिशन पर करन के साथ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भावना रेड्डी (अदा शर्मा) को भी नियुक्त किया जाता है। इस मिशन में उनके साथ जुड़ते हैं, ब्रिटिश इंटेलिजेंस की मल्लिका सूद (अंगिरा धार) और अरमान (सुमित ठाकुर)।अब यहां से शुरु होता है चूहे- बिल्ली का खेल। एक ओर जहां भारतीय एजेंट बुराक को पकड़ना चाहते हैं, वहीं उनकी हर कदम पर पहले से ही बुराक की नजर भारतीय एजेंट की हर चाल पर पड़ जाती है। बुराक दिवाली पर एक हमला करने की एक रणनीति बनाता है। अब फिल्म में आगे क्या होता है ये देखने के लिए आपको सिनेमा घरों में जाना पड़ेगा।

फिल्म का निर्देशन

फिल्म का निर्देशन ठीक ठाक है। क्योंकि फिल्म में बहुत ही शानदार एक्शन सीन्स का प्रयोग किया गया है जो फैंस को थिएटर में सीटी बजाने पर मजबूर करेंगे। बाकी म्यूजिक फिल्म की अच्छी नहीं है लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक ठीक है। निर्देशक ने छोटी छोटी चीजों को ज्यादा अच्छी तरह से पेश किया है।

क्या है खास 

जैसा कि ट्रेलर से साफ हो गया था फिल्म एक एक्शन फिल्म है। फिल्म में एक खास मैसेज को देने की कोशिश की कई गई है। फिल्म में एकता को पेश किया गया है। विद्युत के द्वारा जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन  को रूप फैंस को देखने को मिलने वाला है। बाकी सब भी फिल्म में लगभग ठीक ठाक ही फिट बैठे हैं।

टॅग्स :कमांडो 3विद्युत जामवालअदा शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुशांत सिंह राजपूत के डुप्लेक्स में शिफ्ट हुई अदा शर्मा ने बताया घर में क्यों नहीं है कोई फर्नीचर, कही ये बात, जानें

बॉलीवुड चुस्कीअब अदा शर्मा का घर है सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट, चार साल पहले अभिनेता की यही हुई थी मृत्यु

बॉलीवुड चुस्कीसुशांत सिंह राजपूत का अपार्टमेंट खरीदने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीCrakk: चौथे दिन 'क्रैक' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आए सामने

बॉलीवुड चुस्कीCrakk Box Office: पहले दिन 'क्रैक' ने कमाए इतने करोड़, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी पर्दे पर, देखें आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?