लाइव न्यूज़ :

Commando 3 Box Office Collection Day 3: फिल्म 'कमांडो 3' ने रविवार को शानदार कमाई की, जानिए कितना रहा कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 2, 2019 09:00 IST

फिल्म 'कमांडो 3' इसी शुक्रवार को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ज्यादातर एक्शन सीन्स और देशभक्ति को दिखाया गया है। कमांडो फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग 'कमांडो 3' है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'कमांडो 3' (Commando 3) ने रविवार को शानदार कमाई की। फैंस को यह फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि इसकी कमाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक फिल्म 'कमांडो 3' ने रविवार को 8 करोड़ रुपए की कमाई की है।

फिल्म 'कमांडो 3' इसी शुक्रवार को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ज्यादातर एक्शन सीन्स और देशभक्ति को दिखाया गया है। कमांडो फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग 'कमांडो 3' है। ऐसे में फिल्म में दबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। 

फिल्म पहले दिन कोई खास फैंस को लुभा नहीं पाई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक विद्युत की फिल्म ने पहले दिन केवल 10% की ही कमाई की है।

विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'कमांडो 3' (Commando 3) ने इस हिसाब से अंदाजा लगाया जाए तो फिल्म ने पहले दिन केवल 3 करोड़ की कमाई की है। हालांकि इसके आधिकारिक आंकड़े अभी पेश नहीं किए गए हैं।

फिल्म की कहानीफिल्म की कहानी शुरू होती है कि जब भारत सरकार को जब पता चलता है कि देश पर एक बहुत बड़े आतंकवादी हमले की साजिश होने जा रही है, तो वे अपने नंबर वन कमांडो करन सिंह डोगरा (विद्युत जामवाल) को बुलावा भेजते हैं। असल में आतंकवाद का सरगना बराक अंसारी (गुलशन देवइया) लंदन में बैठकर विडियो टेप के जरिए धर्म का सहारा लेकर युवाओं का ब्रेनवाश करने में लगा हुआ है।

इस मिशन पर करन के साथ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भावना रेड्डी (अदा शर्मा) को भी नियुक्त किया जाता है। इस मिशन में उनके साथ जुड़ते हैं, ब्रिटिश इंटेलिजेंस की मल्लिका सूद (अंगिरा धार) और अरमान (सुमित ठाकुर)।अब यहां से शुरु होता है चूहे- बिल्ली का खेल। एक ओर जहां भारतीय एजेंट बुराक को पकड़ना चाहते हैं, वहीं उनकी हर कदम पर पहले से ही बुराक की नजर भारतीय एजेंट की हर चाल पर पड़ जाती है। बुराक दिवाली पर एक हमला करने की एक रणनीति बनाता है। अब फिल्म में आगे क्या होता है ये देखने के लिए आपको सिनेमा घरों में जाना पड़ेगा।

टॅग्स :विद्युत जामवालकमांडो 3अदा शर्माबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?