लाइव न्यूज़ :

पुलिस को 'बहुत खराब हालत' में मिले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, रिहैब में कराया गया भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: September 3, 2021 16:34 IST

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर 26 अगस्त की रात मुंबई पुलिस को 'बहुत खराब हालत' में मिले। इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थ को रिहैब सेंटर में भर्ती कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमेडियन सिद्धार्थ सागर 26 अगस्त की रात मुंबई पुलिस को 'बहुत खराब हालत' में मिलेसिद्धार्थ जीटीवी के 'कॉमेडी शो' में नजर आ रहे हैं अधिकारियों ने दिल्ली में रह रहीं कॉमेडियन की मां को बुलाया है

नई दिल्ली:  कॉमेडी सर्कस - चिंचपोकली टू चाइना पर अपनी प्रभावशाली कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री से प्रसिद्धि पाने वाले युवा कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पुलिस को बहुत ही खराब हालत में मिले। माना जा रहा है कि सिद्धार्थ सागर फिर से ड्रग्स के प्रभाव में आ गए हैं और मादक द्रव्यों के सेवन करने लगे हैं।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर 26 अगस्त की रात मुंबई पुलिस को 'बहुत खराब हालत' में मिले। इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थ को रिहैब सेंटर में भर्ती कराया है और उनकी मां अलका सागर को सूचना दी जो उस वक्त दिल्ली में थीं। अलका के मुताबिक, सिद्धार्थ को बायपोलर डिसऑर्डर है और उन्होंने अपना इलाज बंद कर दिया था।

स्टैंड-अप कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर फिलहाल में कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता बनी फराह खान द्वारा जज किए जा रहे 'कॉमेडी शो' में नजर आ रहे हैं। वह एक दिन अचानक ही सेट से गायब हो गए जिसके बाद वे 26 अगस्त की रात मुंबई पुलिस को बुरी हालत में मिले। अधिकारियों ने तुरंत दिल्ली में रह रहीं उनकी मां  को बुलाया।

उनकी मां ने टीओआई को बताया, बहुतों को पता नहीं है कि उनका बाइपोलर का इलाज चल रहा था और उन्हें मतिभ्रम हुआ करता था। मैंने उनके जीवन को संतुलित करने की कोशिश की और उन्हें यहां तक ​​पहुंचाया। मैंने हमेशा उससे कहा था कि आप जितने लोकप्रिय होंगे, उतना ही अधिक परेशानी होगा। इसकी वजह से इंडस्ट्री में दुश्मन बन जाओगे।

सिद्धार्थ की मां ने बातचीत में आगे कहा कि उन्होंने अपने बेटे को हमेशा संतुलित जीवन जीना सिखाया और पैसे के पीछे नहीं भागने की सलाह दी। मेरे लिए शांति सबसे महत्वपूर्ण चीज है और मैंने भी उसे यही सिखाने की कोशिश की।

कॉमेडियन की मां ने कहा कि वह आखिरी सांस तक अपने बेटे के लिए लड़ेंगी और किसी को भी बीच में नहीं आने देंगी। उन्होंने कहा कि मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें ऐसा इसलिए हुआ कि वह ड्रग्स लेने लगें या फिर यह बाइपोलर के कारण हुआ है।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपफराह खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'