लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन विशेष: टुनटुन का गाना सुन शादी करने के लिए पाकिस्तान छोड़ भारत आ गया था युवक 

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 11, 2018 07:31 IST

Actress Comedian Tun Tun 95th Birth Anniversary: 13 वर्ष की उम्र में टुन टुन घर से भागकर मुंबई आ गई थी। जहां इनकी मुलाकात संगीत निर्देशक नौशाद अली से हुई थी। उन्होंने नौशाद अली से कहा था कि वो गा सकती हैं और अगर उन्होने उन्हें काम नहीं दिया तो वो सागर मे डूब कर जान दे देंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जुलाई: टुनटुन 60 के दशक के भारत की पहली महिला हास्य कलाकार थी। जिनके बड़े पर्दे पर आते ही लोग ठहाका लगाने लगते थे। हिंदी फिल्मों की जानीमानी हास्य अभिनेत्री टुनटुन का का जन्म 11 जुलाई 1923 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। टुनटुन का असली नाम उमा देवी था। ये फिल्मों में उमादेवी के नाम से गाती थीं।

टुन टुन का जन्म उत्तर प्रदेश के एक के छोटे से गांव में हुआ था। टुन टुन जब तीन साल की थी, तभी उनके माता-पिता का देहांत हो गया था।  टुन टुन का पालन पोषण उनके चाचा ने किया है। टुन टुन ने 13 साल की उम्र से गाना गाने लगी थी। 1947 में उन्हें पहली बार गाने का मौका मिला। संगीत की कोई भी औपराचिक शिक्षा ना लेने के बाद भी उनकी आवाज में एक अलग ही मिठास और जादू थी। उन्होंने जितने भी गाने गाए उसमें नूरजहाँ और शमशाद बेगम का प्रभाव साफ झलकता था। 

टूट टून को,  'अफ़साना लिख रही हूँ, दिले बेक़रार का...' शोहरत की नई बुलंदियां मिली थी। 13 वर्ष की उम्र में घर से भागकर मुंबई आ गई थी। जहां इनकी मुलाकात संगीत निर्देशक नौशाद अली से हुई थी। जहां उन्होंने नौशाद अली से कहा था कि वो गा सकती हैं और अगर उन्होने उन्हें काम नहीं दिया तो वो सागर मे डूब कर जान दे देंगी। नौशाद ने इन्हें सुना और उसी समय इन्हें काम दे दिया।

टुन टुन की अभिनय प्रतिभा को पहचाना  संगीतकार नौशाद अली ने ही उन्हें  हास्य अभिनेत्री बनने की सलाह दी। गायिका से ज्यादा यह उनका नया और अधिक सफल अवतार रहा। टुन टुन की पहली फिल्म बाबुल थी। जिसके अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री नरगिस थीं। जिसके बाद उनका फिल्मी नाम टुन टुन ही पड़ गया। उनकी मशहूर फिल्मों में 'आरपार', 'प्यासा', 'मिस्टर ऐंड मिसेज फिफ्टी फाइव' और 'मोम की गुड़िया' शामिल हैं। टुन टुन ने अपनी फिल्मी करियर में लगभग 198 फिल्मों में काम किया। 

भले ही टुन टुन ने अपनी फिल्मी करियर में 198 फिल्में की हो लेकिन उनकी बतौर गायिका भी उनकी चाहने वाले थे। टुट टुन का,  'अफ़साना लिख रही हूँ, दिले बेक़रार का...' गाना सुनकर एक पाकिस्तानी युवक, जिसका नाम अख्तर अब्बास काजी था, वह मुल्क छोड़ भारत टुन टुन से शादी करने भारत आ गया। उसने टुन टुन से शादी कर ली। इसके बाद टुन टुन ने बैक टू बैक 45 गाने गाए। लेकिन शादी के बाद उन्होंने काम से थोड़ा ब्रेक ले लिया। फिर उन्होंने कुछ सालों बाद बतौर अभिनेत्री फिल्मों में वापसी की। टुन टुन का निधन 24 नवम्बर 2003 को हुआ था। लेकिन उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें हमेशा याद  किया जाएगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस