लाइव न्यूज़ :

COLORS TV ने जॉब छोड़ने वाली लड़की के दावों को बताया बेबुनियाद, कहा- प्लीज अफवाहों पर भरोसा न करें, वह हमारी एम्प्लॉयड नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 15:39 IST

इस मामले पर अब कलर्स टीवी की ओर से जवाब सामने आया है। कलर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐसी कोई लड़की हमारे यहां काम नहीं करती। फेरिहा नामक कोई भी लड़की हमारे चैनल से जुड़ी नहीं है।'

Open in App
ठळक मुद्देग बॉस-13 फिनाले के दिन फेरिया ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह इस चैनल की क्रिएटिव टीम का हिस्सा हैं।फेरिया नाम की एक लड़की का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें वह खुद को शो का हिस्सा बताकर सबको कुछ फिक्स्ड बता रही थी। 

'बिग बॉस' का 13वां सीजन सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने नाम किया। सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनते ही जहां एक ओर उनके फैंस में खुशी की लहर थी तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का सिद्दार्थ का विनर बनना रास नहीं आया। वह लगातार सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के विनर होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच फेरिया नाम की एक लड़की का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें वह खुद को शो का हिस्सा बताकर सबको कुछ फिक्स्ड बता रही थी। 

इस मामले पर अब कलर्स टीवी की ओर से जवाब सामने आया है। कलर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐसी कोई लड़की हमारे यहां काम नहीं करती। फेरिहा नामक कोई भी लड़की हमारे चैनल से जुड़ी नहीं है। हमारे चैनल, हमारे प्रवक्ताओं और प्रतियोगियों के खिलाफ उनके द्वारा किए गए दावे निराधार हैं और सच नहीं हैं। हम अपने प्रशंसकों और दर्शकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस तरह के अफवाह पर भरोसा न करें।

दरअसल, बिग बॉस-13 फिनाले के दिन फेरिया ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह इस चैनल की क्रिएटिव टीम का हिस्सा हैं। लेकिन शो में जिस तरह से विजेता को चुना जा रहा है उससे वह खुश नहीं हैं और वह अपना जॉब छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा, 'मैंने कलर्स टीवी की जॉब छोड़ने का फैसला किया है। मैंने यहां पर क्रिएटिव डिपार्टमेंट में काम करते वक्त बहुत खराब स्थिति देखी है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं खुद को एक फिक्स्ड शो का हिस्सा नहीं बना सकती। कम वोटो के बावजूद चैनल ने सिद्धार्थ शुक्ला को विनर घोषित कर दिया है। मुझे माफ कीजिएगा लेकिन मैं इसका हिस्सा नहीं हो सकती।'  

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सिद्धार्थ शुक्‍लासलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल