लाइव न्यूज़ :

धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी मामले में अक्षय कुमार के खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा

By बलवंत तक्षक | Updated: December 4, 2018 01:33 IST

Open in App

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम से मुंबई में अपने फ्लैट पर मुलाकात से भले ही फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार इनकार कर चुके हैं, लेकिन उनकी परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं. अक्षय कुमार ने हाल ही में चंडीगढ़ में, धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामले की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) के सामने हाजिर हो कर दर्ज करवाए अपने बयानों में डेरा प्रमुख की पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात कराने से साफ इनकार किया था, बावजूद इसके पूर्व विधायक हरबंस सिंह जलाल ने कहा कि उनके पास इस मुलाकात के संबंध में अक्षय कुमार के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं.

जलाल ने जान का खतरा बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि बरगाड़ी बेअदबी मामला उजागर होने के बाद उन्हें अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका से जान का खतरा है. डेरा प्रमुख को माफी दिलाने के संबंध में अपने पास पुख्ता सबूतों का दावा करते हुए जलाल ने एक बार फिर कहा कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने ही सुखबीर बादल के साथ डेरा प्रमुख की डील करवाई थी.

आने वाले दिनों में एसआईटी के सामने सारे सबूत पेश करने का दावा करते हुए जलाल ने अमरिंदर सरकार से उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. बेअदबी मामले की जांच में लगी एसआईटी पर भरोसा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार, डेरा प्रमुख और सुखबीर बादल की बैठक के संबंध में सबूत जल्दी ही पेश कर देंगे.

टॅग्स :अक्षय कुमारगुरमीत राम रहीम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?