लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानूनः फिल्ममेकर अपर्णा सेन ने विरोधकर्ताओं से की अपील, कहा- सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर विरोध न करें

By भाषा | Updated: December 15, 2019 03:22 IST

सेन ने कहा, ‘‘हमें केंद्र के कुछ फैसलों के खिलाफ अपनी शिकायत प्रकट करने के लिए अपनी संपत्तियां नहीं जलानी चाहिए। प्रदर्शन करने की जरूरत तो है , लेकिन इस तरह नहीं।’’

Open in App

पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बीच मशहूर फिल्मकार अपर्णा सेन और अन्य बंगाली बुद्धिजीवियों ने शनिवार को कहा कि सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना विरोध दर्ज कराने का सही तरीका नहीं है।

सेन ने कहा कि कई बार जब लोग भावना में बह जाते हैं तो आंदोलन अतिवादी रूप ले लेता है, लेकिन यह विरोध करने का सही तरीका नहीं है। पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। लोग रेलवे स्टेशनों पर रेलवे की संपत्तियां और राजमार्गों पर बसों को जला रहे हैं।

सेन ने कहा, ‘‘हमें केंद्र के कुछ फैसलों के खिलाफ अपनी शिकायत प्रकट करने के लिए अपनी संपत्तियां नहीं जलानी चाहिए। प्रदर्शन करने की जरूरत तो है , लेकिन इस तरह नहीं।’’

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के करीबी समझे जाने वाले बुद्धिजीवियों के एक समूह ने प्रदर्शनकारियों से राष्ट्रीय नागरिक पंजी और नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए हिंसा नहीं करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की।

चित्रकार सुभाप्रसन्ना, कवि जॉय गोस्वामी और सुबोध सरकार, भारतविद नृसिंह प्रसाद भादुरी ने यहां एक मीडिया सम्मेलन में सभी से एनआरसी और नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करने की अपील की लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से।

गोस्वामी ने कहा, ‘‘ कृपया, उन लोगों का हाथ मजबूत मत कीजिए जो समाज में विभाजन पैदा करना चाहते हैं। उन कुछ शक्तियों की साजिश का शिकार मत होइए जो इस स्थिति का राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं।’’ इन हस्तियों ने प्रदर्शनकारियों से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विश्वास रखने का आह्वान किया।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल